Categorized | लखनऊ.

भाटपाररानी (देवरिया) विधान सभा उपचुनाव में सत्ताधारी सपा द्वारा सरकारी मशीनरी का भारी दुरूपयोग एवं साम, दाम, दण्ड, भेद आदि अनेकों हथकण्डों का इस्तेमाल: बी.एस.पी. प्रवक्ता

Posted on 01 March 2013 by admin

बहुजन समाज पार्टी के प्रवक्ता ने आज यहाँ आरोप लगाया कि भाटपाररानी (देवरिया) विधान सभा उपचुनाव जीतने के लिये सत्ताधारी सपा द्वारा अपनी गिरती साख के मद्देनजर बड़े पैमाने पर धांधली व सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग किया गया है।
सपा सरकार के आगे नतमस्तक डी.एम. व आर.ओ. दोनों ने ना केवल बी.एस.पी. के लोगों को तंग किया, उनके खिलाफ ज्यादती की और गलत एफ.आई.आर. तक दर्ज करायी गयी। प्रचार के दौरान भी काफी ज्यादा पक्षपात किया गया, जिसकी काफी शिकायतों को चुनाव आयोग ने भी माना। इतना ही नहीं आज मतगणना के दौरान बी.एस.पी. के एजेण्टों व मीडिया के लोगों को मतगणना टेबल तक भी नहीं जाने दिया गया। इस प्रकार सपा सरकार द्वारा बी.एस.पी. के खिलाफ अनेकों प्रकार के गलत हथकण्डे व साम, दाम, दण्ड, भेद आदि का इस्तेमाल करके इस उपचुनाव को अपने पक्ष में प्रभावित कर इस विधान सभा सीट को अपने पास बरकरार रखी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in