Categorized | लखनऊ.

डा0 बाजपेयी ने शिक्षकों पर हुए लाठीचार्ज की भर्तसना की

Posted on 28 February 2013 by admin

policeline-photo1भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने आज अपनी मांगों को लेकर विधानसभा के सामने प्रदर्शन कर रहे विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के शिक्षकों के ऊपर पुलिस द्वारा किये गये बर्बर लाठीचार्ज की भर्तसना की है। डा0 बाजपेयी ने शिक्षकों पर हुए लाठीचार्ज को सपा सरकार की तानाशाही बताते हुए कहा कि राज्य सरकार लोकतंत्रिक ढंग से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों की आवाज को पुलिस के डंडे से चुप कराना चाहती है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये शिक्षकों से मिलने डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी पुलिस लाइन गये।
पुलिस लाइन में गिरफ्तार शिक्षकों से हुई भंेटवार्ता के बाद डा0 बाजपेयी ने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि हर संघर्ष में पार्टी उनके साथ है। डा0 बाजपेयी ने प्रदेश सरकार द्वारा विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षकों के साथ किये जा रहे अपमानजनक एवं उपेक्षापूर्ण व्यवहार की निन्दा करते हुए सरकार से मांग की है कि उच्च शिक्षा से जुड़े शिक्षकों की मांगो पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए उनकी उचित मांगों को अविलम्ब पूरा करे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के शिक्षकों को अध्ययन-अध्यापन का कार्य छोड़कर सड़क पर उतरना पड़ा, यह बहुत दुःखद है और इससे भी बड़ी विडम्बना यह है कि सरकार उनसे बात करके उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय बल प्रयोग करके उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।
प्रदेश भाजपाध्यक्ष ने कहा कि सरकार को शिक्षकों के एरियर का भुगतान करने के साथ ही साथ प्रोन्नति से सम्बंधित दिशानिर्देश और पे-बैण्ड-4 के लिए अर्ह शिक्षकों का वेतनमान निर्धारण अविलम्भ करना चाहिए साथ ही साथ अन्य लम्बित मांगों पर विचार करके उन्हे पूरा करना चाहिए ताकि शिक्षक परीक्षाओं को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराये जिससे प्रदेश के लाखों छात्रों का भविष्य अधर में लटकने से बच जाये। डा0 बाजपेयी के साथ पुलिस लाइन जाने वाले प्रमुख लोगों में प्रदेश महामंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, देवेन्द्र सिंह चैहान, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, विधायक अजय मिश्रा ”टेनी” रवि शर्मा, रामाधीन सिंह ने भी शिक्षकों पर पुलिस द्वारा की गयी बर्बरता के बारे में जानकारी प्राप्त की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in