Categorized | सिनेमा

जैक एंड जाइंट स्लेयर (3डी और 2डी) 1 मार्च को रिलीज

Posted on 28 February 2013 by admin

वाॅर्नर ब्रास. पिक्चर्स की फिल्म ’’जैक एंड जाइंट स्लेयर’’ (3डी और 2डी) 1 मार्च को भारत और पूरे विश्व में रिलीज होगी।  grab-poster
एक पौराणिक यु़़द्ध फिर से क्षिण जाता है जब एक नौजवान किसान गलती से हमारी दुनिया और खतरनाक रक्षकों की दुनिया के बीच का दरवाजा खोल देता है। राक्षस पृथ्वी पर अपना वर्चश्व जमाने को उतावले है जहां से उन्हे एक समय में बाहर निकाल दिया गया था। इस युद्ध में दानवों का सामना करता है जैक (निकोलस हाॅल्ट), जिसकी जिन्दगी की ये सबसे बडी लडाई बन जाती है और वो उन विशालकाय दैत्यों से लडता है जिनके बारे में उसने सिर्फ कहानियों में पढा है। ये कहानी है ’’जैक द जाइंट स्लेयर’’ की जो वाॅर्नर ब्रास. पिक्चर्स पूरे विश्व में 1 मार्च को रिलीज करने जा रहे हैं।
डायरेक्टर/प्रोड्यूसर ब्रयान सिंगर अलग प्रकार की फिल्में बनाना पसंद करते है। उनकी पहली फिल्म थी ’’द यूजुअल सस्पेक्ट’’ इसके बाद उन्होनें बहुचर्चित फिल्म ’’एक्स मेन’’ बनायी। फिर आयी ’’ टंसालतपमण् ’’ और अब वो एक नयी चुनौती का सामना करने जा रहे है अपनी नयी फिल्म ’’जैक द जाइंट’’ (3डी और 2डी) से जो कि एक पुरानी कहानी का नया रूपान्तरण है। ये फिल्म अंग्रजी, हिन्दी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।
सिंगर के मुताबिक ’’मुझे इस कहानी के बारे में जो पसंद आया वो ये था कि ये कितनी साधारण सी दिखती थी लेकिन फिर भी इसमें एक जादू था और अब भी है।’’ इस कहानी को पीढी दर पीढी पसंद किया गया है। ये कहानी बारवीं सताब्दी से भी ज्यादा पुरानी है और अलग अलग नामों से भी जानी जाती है। बहादुरी के इस किस में वो आकर्षण है जो कि सुनने वालों या देखने वालों को अपनी तरफ खींच लेता है और उन्हें एक अलग दुनिया में ले जाता है।
’’मेरा लक्ष्य था इस महान गाथा को एक बार फिर से जीवित करना। बचपन की इस कहानी को लेकर मैं पूरी असलियत डाल कर बडे दर्जे की फिल्म में तबदील करना चाहता था जिसमें 5 मील ऊँचा वो पेड भी हो जिसके सहारे जैक दानवों की दुनिया में प्रवेश करता है।’’ सिंगर का कहना है, उन्होंने सबसे आधुनिक और नवीनतम तकनीकी का इस्तेमाल करके फिल्म में जान डाल दी है। ’’हमारी कहानी ’जैक और द बीनस्टाॅक’ और उसे पुरानी ’जैक द जाइंट किलर’ से प्रभावित है।’’
फिल्म के नायक निकोलस हाॅल्ट का कहना है कि ’’इस पिक्चर में सब कुछ है। विशाल दानव प्रमुख है और प्रेम भी पर ये पिक्चर थोडी डरावनी भी होगी और इसमें हंसी की भी भरपूर गुंजाइश है और 3डी तो ये है ही।’’
ये फिल्म 3डी में शूट की गई है। 3डी कैमरे काफी बडे और भारी होते है और शूटिंग की अनोखी लोकेशन पर जाने का मतलब था की शूट करने का समय कम होता जाता था पर विजुअल इफेक्ट्स की कला में निपुड, सिंगर ने जरूरत पडने पर तकनीकी का इस्तेमाल कम कर दिया। ’’फिल्म के उन दृश्यों में जहां हमें कैमरे को ज्यादा हिलाना डुलाना था मैंने 3डी कैमरे का प्रयोग नहीं किया है, पर अन्य दृश्यों में हमनें वाइड शाॅट लिए हैं जहां दर्शकों को खुद पूरे फ्रेम का नुमायना करने का मौका मिलता है, क्योंकि 3डी में ज्यादा कुछ देखने के लिए होता है।’’
सिंगर कहते है कि ’’ये एक मजेदार, रोमांचक और साधारण हीरो वाली फिल्म है जिसमें एक बहादुर राजकुमारी और उसके राज्य के कई अदभुत पात्र भी हैं। फिल्म में कुछ संगीन और भयानक दृश्य भी है लेकिन हमने हंसी मजाक को ज्यादा बढावा दिया है। मेरा लन्दन में होना और एक बार फिर से निर्देशन करना वो भी एक मजेदार 3डी फिल्म का, मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।’’

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in