Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश के मुस्लिम नेताओं तथा अन्य प्रतिष्ठित नेताओं ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की

Posted on 28 February 2013 by admin

img_2835
आज उत्तर प्रदेश के मुस्लिम नेताओं तथा अन्य प्रतिष्ठित नेताओं ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अजित सिंह जी के आवास पर उनसे मिलकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी से जुड़ने वाले नेताओं में प्रमुख रूप से नोएडा (उत्तर प्रदेश) के शाही इमाम जनाब कारी सी.एम. मुस्तफा (देल्हवी), पूर्व विधायक श्री प्रदीप बालियान तथा धनगर चेतना एवं उत्थान समिति, मध्य उत्तर प्रदेश की संयोजक श्रीमती शामल पाटिल धनगर आदि थे।

इस मौके पर सांसद श्री जयन्त चैधरी ने कहा कि इससे संगठन मजबूत होगा। उत्तर प्रदेश में अल्पसंख्यकों की हालत बहुत खराब है और हमें इसे सुधारने पर जोर देना होगा। सूबे में सपा की सरकार आने के बाद कई जगह साम्प्रदायिक दंगे भी हुए हैं। इसके अलवा उन्होंने कहा कि इस समय प्रदेश में कई मुख्यमंत्री हैं तथा अधिकारियों के स्थानांतरण धड़ल्ले से हो रहे हैं जिससे काननू व्यवस्था तथा विकास गड़बड़ा गया है।

इस मौके पर रालोद अध्यक्ष एवं केन्द्रीय उड्डयन मंत्री चैधरी अजित सिंह जी, रालोद राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद श्री जयन्त चैधरी, राष्ट्रीय महासचिव श्री सतवीर त्यागी, उत्तर प्रदेश रालोद अध्यक्ष श्री मुन्ना सिंह चैहान, राष्ट्रीय सचिव श्री गिरीश चैधरी, पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री श्री कोकब हमीद, राष्ट्रीय सचिव श्री अरुण सिंह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवा रालोद अध्यक्ष श्री अशरफ अली खान, युवा रालोद के राष्ट्रीय महासचिव श्री देवेन्द्र गुर्जर तथा पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के अलावा पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं के सैकड़ों समर्थक उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in