Categorized | लखनऊ.

66 जोड़े विवाह बंधन में बंधे

Posted on 28 February 2013 by admin

लखनऊ
मंसूरी समाज के नेता व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य सेठ हाजी नसरूल्ला मंसूरी द्वारा आज कोंच सब्जीमंडी मैदान जिला जालौन मे 66 हिन्दू व मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। इस आयोजन में पहले 151 जोड़ों की शादी कराने की घोषणा की गई थी लेकिन समारोह स्थल पर 12 हिन्दू व 54 मुस्लिम जोड़े विवाह बंधन में बंधे।
इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम मेेें कांग्रेस, सपा, भाजपा सहित सामाजिक संस्थाओं ने भाग लिया। समारोह को सम्बोधित करने वाले प्रमुख लोगों में कांगेे्रस के पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी, भाजपा के पूर्व चेयरमैन राधे श्याम दाते, कांगे्रस के अध्यक्ष श्याम सुन्दर चैधरी, सपा विधायक दीप नारायण सिंह, आल इण्डिया जमीअतउल मंसूर के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी सलीम अहमद मंसूरी, पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीस मंसूरी, प्रदेश अध्यक्ष वसीम राईनी आदि शामिल थे। सभी वक्ताओं ने सामूहिक विवाह जैसा नेक काम कराने ने लिए हाजी नसरूल्ला मंसूरी की जमकर तारीफ की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंसूरी नेता जनबा हुसैन बक्श मंसूरी व संचालन जैनुल आबदीन ने किया

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in