Categorized | लखनऊ.

विधानसभा एवं लोकसभा स्तर एवं प्रदेश स्तरीय कमेटी का चुनाव

Posted on 28 February 2013 by admin

भारतीय राष्ट्रीय कंाग्रेस की युवा शाखा‘‘ भारतीय युवा कंाग्रेस’’ ने उत्तर प्रदेश मध्य जोन के संगठन के द्वितीय चरण के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की है। युवा कंाग्रेस के ऐतिहासिक संगठन चुनावों के इस कार्यक्रम के प्रथम चरण में बूथ स्तर के चुनाव सम्पन्न हो चुके हैं। भारतीय युवा कांग्रेस ने सभी युवा कंाग्रेस एवं कंाग्रेस  कार्यकर्ताओं को इसेक लिए बधाई दी है।
युवा कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव के प्रदेश रिटर्निंग आफीसर कुणाल बनर्जी ने बताया कि द्वितीय चरण में विधानसभा एवं लोकसभा स्तर एवं प्रदेश स्तरीय कमेटी का चुनाव होना है। जिसके तहत दिनांक 02मार्च को प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक नामांकन होगा। स्क्रूटनी एवं सिम्बल आवंटन दिनांक 03मार्च को किया जायेगा। प्रदेश कमेटी के लिए नामंाकन करने के लिए बूथ स्तर का चुनाव जीतना एवं पूर्व की कमेटियों में किसी भी निर्वाचित पद पर होना आवश्यक होगा। इसके उपरान्त लोकसभा एवं प्रदेश कमेटी के निर्वाचन की प्रक्रिया 14 एवं 15मार्च को प्रातः 8 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक सम्पन्न होगा।
विधानसभा एवं लोकसभा के मतों की गिनती दिनांक 15 मार्च को की जायेगी तथा उसके नतीजे की घोषणा भी 15मार्च को कर दी जायेगी।
इसके उपरान्त प्रदेश कमेटी के मतों की गिनती दिनांक 17मार्च केा लखनऊ में की जायेगी।
इस पूरे चुनाव को युवा कंाग्रेस चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त लोकसभा रिटर्निंग आफीसर, असेम्बली रिटर्निंग आफीसर तथा पोलिंग आफीसर अंजाम देंगे जो उ0प्र0 को छोड़कर देश के विभिन्न राज्यों से आये हैं। चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता को सुनिश्चित करने के लिए श्री राहुल गांधी जी के आग्रह पर FAME (Foundation for Advanced Management of Elections) नामक संस्था स्वतंत्र रूप से पूरी चुनावी प्रक्रिया का परीक्षण कर रही है ताकि चुनाव में हर कोई योग्य सदस्य बिना किसी भेदभाव के साथ भाग ले सके और पूरी प्रक्रिया में खुलापन बना रहे। FAMEस्वयंसेवी संगठन है जिसके निर्माता भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त लिंगदोह साहब हैं। पूरी प्रक्रिया से सम्बन्धित कोई भी शिकायत सीधे थ्।डम् महासचिव श्री के0जे0 राव से की जा सकती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in