Categorized | लखनऊ.

डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री वरूण गांधी को दोषमुक्त किये जाने पर हर्ष व्यक्त किया

Posted on 28 February 2013 by admin

लखनऊ
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष   डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री वरूण गांधी को दोषमुक्त किये जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। डा0 बाजपेयी ने न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए फैसले को राष्ट्रवादी ताकतों की जीत बताया। उन्होने कहा बहुजन समाज पार्टी की तत्कालीन सरकार ने हमेशा अल्पसंख्यक तुष्टीकरण की राजनीति करते हुए राष्ट्रवादी ताकतों को कमजोर करने के लिए मुकदमा कायम किया था। अब न्यायालय द्वारा श्री गांधी को दोषमुक्त किये जाने से सत्य की जीत हुई है।
पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री वरूण गांधी को न्यायालय द्वारा दोषमुक्त करार दिये जाने पर पाटी्र के कई अन्य नेताओं ने भी स्वागत किया है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ला, प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह, देवेन्द्र सिंह चैहान, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता सहित कई अन्य पार्टी पदाधिकारियों एवं नेताओं ने श्री गांधी को दोषमुक्त किये जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे न्याय की जीत बताया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in