Categorized | लखनऊ.

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत हुआ

Posted on 26 February 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कमलावती सिंह का स्वागत हुआ। कार्यक्रम की
अध्यक्षता महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती बीना गुप्ता ने किया और संचालन
श्रीमती करूणा सारस्वत ने किया। प्रदेश अध्यक्ष ने महिला उत्पीड़न एवम्
महिलाआंे पर बढ़ते अत्याचारों पर चिन्ता जताई। भाजपा सरकार आने वाले समय में
महिलाओं को सुरक्षा आवश्य करेगी। आने वाले 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले संगठन
में महिलाओं की मजबूत भागीदारी कराई जायेगी।
आगामी 16 मार्च को भाजपा महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश स्तरीय दीपक मार्च का
आयोजन राजधानी लखनऊ में किया जायेगा। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नेता
प्रतिपक्ष सुषमा स्वाराज होगी तथा सांसद स्मृति इरानी, सांसद कुसुम राय, और
पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान वसुन्धरा राज
सिंधिया जी का भी मार्ग दर्शन भी मिलेगा।
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा इस संकल्प रैली में 30 हजार महिलाएं एक साथ दीपक
लेकर लखनऊ की सड़को पर मार्च करेंगी। प्रदेश अध्यक्ष ने पहली बार महिला प्रदेश
सहमीडिया प्रभारी अनीता अग्रवाल(एड0) तथा अल्पसंख्यक मोर्चे की अध्यक्षा
रूमाना सिद्दकी को नियुक्त कर महिलाओं के गौरव को बढ़ाने पर भाजपा प्रदेश
अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर सुश्री माधुरी शुक्ला, रीति सिंह, नीलम प्रजापति, स्नेह प्रभा
सिंह, मंजू मिश्रा, मधू दूबे, पूनम तिवारी, मालती तोमर, इंदू शुक्ला, जिला
महामंत्री हेमलता गिरि, रंजना सिंह, मनोरमा शुक्ला, लक्ष्मी सिंह, सुनीता
बंसल, अरूना श्रीवास्तव, इंदू शर्मा, अंजली त्रिपाठी, मंजू सिंह, कुुन्ती
श्रीवास्तव आदि उपस्थित थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in