Categorized | लखनऊ.

संत रविदास जी की जयंती मनायी गयी

Posted on 26 February 2013 by admin

संत शिरोमणि एवं प्रख्यात समाज सुधारक संत रविदास जी की जयंती आज प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति-जनजाति विभाग के चेयरमैन श्री रामकृष्ण- पूर्व आईएएस की अध्यक्षता में मनायी गयी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष जी के कार्यक्रम प्रभारी श्री हरीश बाजपेई पूर्व एमएलसी एवं नेता विधान परिषद दल श्री नसीब पठान एवं विधायक श्री पंकज मलिक मौजूद रहे।
जयंती समारोह में एक प्रस्ताव पारित कर संत रविदास जयंती पर सार्वजनिक अवकाश को वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा समाप्त करने पर निन्दा की गयी। प्रस्ताव में कहा गया है कि वर्षों से चली आ रही संत रविदास जयन्ती पर सार्वजनिक अवकाश वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा समाप्त कर अपनी दलित विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। प्रदेश सरकार का यह कदम निन्दनीय कृत्य है। समारोह में श्री हरीश बाजपेई द्वारा रखे गये इस प्रस्ताव का कार्यक्रम में मौजूद दलित समाज के लोगों ने ध्वनिमत से समर्थन किया। इस मौके पर विधान परिषद दल के नेता श्री नसीब पठान ने कहा कि विधान मंडल के चालू सत्र में ही संत रविदास जयन्ती पर घोषित सार्वजनिक अवकाश को निरस्त करने के इस मुद्दे को उठाया जायेगा।
जयन्ती समारोह में मौजूद सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने संत रविदास के जीवन दर्शन और समाज के लिए उनके द्वारा दिये महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डालते हुए कंाग्रेसजनों से संत रविदास के बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
इस मौके पर सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि संत रविदास ने समतामूलक समाज की स्थापना का जो संदेश हमारे समाज को दिया था, कांग्रेस पार्टी उसी सिद्धान्त पर चल रही है। समाज के कुछ लोग जाति और धर्म के नाम पर समाज को तोड़ने का कार्य कर रहे हैं। हम सभी कांग्रेसजनों को इस जातिवादी ताकतों से सावधान रहने की आवश्यकता है और सामाजिक समरसता को बनाये रखना है।
प्रदेश कंाग्रेस के मीडिया कोआर्डिनेटर अशोक सिंह ने बताया कि इस मौके पर प्रमुख रूप से अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की सचिव श्रीमती मुशर्रफ चैधरी, श्री श्यामलाल पुजारी, श्री के0के0 आनन्द एडवोकेट, श्री रामनरेश भारती, श्रीकृष्ण एडवोकेट, श्री विनोद मिश्र, श्री अवधेश सिंह, श्री विजय बहादुर, डा0 नीता मिश्रा, श्रीमती मनू सिंह, श्रीमती सुनीता रावत, श्रीमती सुशीला सोनकर, श्रीमती सुशीला शर्मा, श्रीमती अर्चना करमाकर, श्रीमती सिद्धिश्री, श्रीमती मिथिलेश त्रिपाठी, श्री केशवदेव, श्री एस.के. अस्थाना, श्री वीरेश्वर सिंह, श्री मुन्ना लाल भारती, श्री ब्रजेन्द्र सिंह, श्रीमती शबनम पाण्डेय, श्री विकास श्रीवास्तव, श्री परमात्मा चक्रवर्ती, श्री छबीन्द्र कुमार, श्रीमती मीना देवी सहित सैंकड़ों कंाग्रेसजनों ने संत रविदास को नमन करते हुए उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in