मुस्लिम भाइयों की सामाजिक एवं आर्थिक दशा सुधारने के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित

Posted on 24 February 2013 by admin

प्रदेश के विकास में मुसलमानों का काफी योगदान
आतंकवाद के नाम पर किसी निर्दोष का उत्पीड़न नहीं होगा: मुख्यमंत्री

grd_3463उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश के मुसलमानों का सामाजिक एवं आर्थिक स्तर उठाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उनके कल्याण के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं और योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए बजट का भी पर्याप्त प्राविधान किया गया है।
मुख्यमंत्री आज नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम के आॅडिटोरियम में जमात-उल्लाह-ई-हिन्दी के तत्वावधान में आयोजित ‘हिस्टाॅरिक कान्फ्रेंस’ को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि तमाम सर्वे एवं आयोगों की रिपोर्टों में यह तथ्य सामने आया है कि देश के मुस्लिम भाई सामाजिक एवं आर्थिक रूप से काफी पीछे हैं। इसलिए हमारी सरकार उनको समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए निरन्तर प्रयत्नशील है। रंगनाथ मिश्र एवं सच्चर कमेटी की रिपोर्ट पर हमारे नेता श्री मुलायम सिंह यादव ने बेहद गम्भीरता से काम किया था और इसे उत्तर प्रदेश में किस स्तर से लागू किया जाए, इस पर हम निरन्तर विचार कर रहे हैं और इसे लागू कराने के लिए केन्द्र पर भी दबाव बनायेंगे।
इस अवसर पर श्री यादव ने कहा कि देश में हिन्दू-मुस्लिम भाइयों की आपसी एकता को और अधिक मजबूत करने के लिए कन्धे से कन्धा मिलाकर चलना चाहिए, परस्पर विश्वास एवं सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अन्याय के विरुद्ध खड़ा होना समाजवाद का सिद्धांत है और आतंकवाद के नाम पर किसी भी धर्म के निर्दोष लोगों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुस्लिम नौजवानों पर लगे मुकदमों की गहराई से जांच कराई जा रही है और इस दिशा में समुचित कदम उठाए जाएंगे। हमारे देश का प्रत्येक नागरिक जो इस देश से प्यार करता है वह आतंकवाद के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि देश के विकास में मुस्लिम भाइयों का भी बड़ा योगदान है। हस्त एवं दस्तकारी के काम सबसे बेहतर यही लोग करते हैं। इसलिए हमने निर्णय लिया है कि गरीब महिलाओं को बांटी जाने वाली साडि़यों में से 60 प्रतिशत मुस्लिम भाइयों एवं बुनकरों से खरीदी जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा से वंचित मुस्लिम छात्र-छात्राओं को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में स्कूल खोले जायेंगे। इसके लिए हमने प्रदेश के बजट में प्राविधान कर दिया है। दसवीं पास छात्र-छात्राओं को टैबलेट एवं बारहवीं पास को लैपटाप देने जा रहे हैं, जो हिन्दी, अंग्रेजी एवं उर्दू तीनों भाषाओं में काम करेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in