Categorized | लखनऊ.

श्री मुन्ना सिंह चैहान ने एक बयान में कल हैदराबाद में हुए आतंकी हमले की निंदा की

Posted on 23 February 2013 by admin

लखनऊ 22 फरवरी

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान ने एक बयान में कल हैदराबाद में हुए आतंकी हमले की निंदा की तथा घटना में मृत व्यक्तियों को श्रंद्धाजलि अर्पित करते हुए घायलो के प्रति संवेदना प्रकट कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है तथा प्रदेषवासियों से शान्ति और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने की अपील की है।
श्री चैहान ने ट्रेड यूनियनों द्वारा 20-21 फरवरी को नोएडा में घटी घटना को प्रदेष सरकार की स्थिति को संभालने मंें नाकामयाबी बताया है जिसमें जान एवं माल का नुकसान हुआ है यह प्रदेष की बदत्तर कानून व्यवस्था की स्थिति का प्रमाण है। देषव्यापी हड़ताल के प्रति सरकार की लापरवाही का नतीजा नोएडा की घटना है। छोटी छोटी हड़तालों से निपटने के लिए सरकार पी0ए0सी0 और पुलिस को झोक देती है किन्तु इतनी विस्तृत हड़ताल के प्रति इस प्रकार की लापरवाही सरकार और प्रषासन की पूर्णतः विफलता और बुद्विहीनता का द्योतक है।
श्री चैहान ने आगे बताया कि राजधानी में ही मुख्यमंत्री के नाक के नीचे आयेदिन डकैती जैसी दुःसाहसिक घटना अन्जाम दी जा रही है। कल मुथुट फाइनेन्स के आॅफिस में हुए करोड़ों की डकैती से यह स्पष्ट हो गया है कि अपराधी बेलगाम हो गये हैं और उन्हें शासन प्रषासन का कोई भय नहीं रह गया है और प्रदेष की जनता त्रस्त है।
यह जानकारी राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष प्रवक्ता वसीम हैदर ने दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in