Categorized | लखनऊ.

अन्तर्राज्य विनिमय कला प्रदर्शनी की योजना के अंतर्गत कला कृतियों की प्रदर्शनी का उद्घाटन

Posted on 22 February 2013 by admin

लखनऊ, 22 फरवरी, 2013
अन्तर्राज्य विनिमय योजना के अन्तर्गत आज यहाॅं राज्य ललित अकादमी तथा उड़ीसा ललित कला अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित उड़ीसा के कलाकारों की कलाकृतियों की प्रदर्शनी का उद्घाटन जी0 बी0 पटनायक कुलपति ल0 वि0 वि0 द्वारा अकादमी परिसर में किया गया। प्रदर्शनी में 40 कलाकृतियां प्रदर्शित की गयी हैं। इस प्रदर्शनी के माध्यम से उड़ीसा के रचनात्मक एवं पारम्परिक कला की कलाकृतियां विशेष उल्लेखनीय हैं। विभिन्न लोक एवं धार्मिक कथाओं का चित्रण बड़ी सुन्दरता एवं सूक्ष्मता से किया गया है।
उद्घाटन अवसर पर अकादमी की सचिव डा0 वीना विद्यार्थी ने अतिथियों का स्वागत किया। डा0 वीना विद्यार्थी ने अवगत कराया कि प्रदर्शनी दिनांक 25 फरवरी, 2013 तक नित्य पूर्वान्ह 11.00 से सायं 6.00 बजे तक अवलोकनार्थ खुली रहेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in