Categorized | लखनऊ.

डिप्टी अजीम साहब इमामबाड़ा में मजलिस के बाद की घटना की जांच में एस.आई.टी. को साक्ष्य उपलब्ध कराने का अनुरोध

Posted on 22 February 2013 by admin

लखनऊ, 22 फरवरी, 2013
उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश पर विशेष अनुसंधान दल लखनऊ (एस.आई.टी.) द्वारा गत 16 जनवरी की रात 09-00 बजे के आसपास थाना वजीरंज, जनपद लखनऊ स्थित डिप्टी अजीम साहब इमामबाडा में मजलिस के बाद घटित हत्या, मारपीट आदि से संबंधित घटनाओं की विवेचना/जांच सम्पादित की जा रही है।
इस घटना के संबंध में कोई जानकारी/वीडियो रिकार्डिग/फुटेज/फोटोग्राफ या अन्य किसी प्रकार के साक्ष्य किसी व्यक्ति के पास उपलब्ध हो या घटना से संबंधित कोई जानकारी देना चाहता हो तो वह एस. आई. टी. को ई-मेल, फैक्स अथवा दूरभाष/मोबाइल नम्बर पर सूचना दे सकता है।
यह जानकारी एस.आई.टी. के मुख्य विवेचक मो0 रफअत कमाल ने दी है। उन्होंने बताया एस. आई. टी. के कार्यालय मंत्री आवास, ई-116/117 विभूति  खण्ड गोमतीनगर लखनऊ में स्थापित कन्ट्रोल रूम का फोन नम्बर 2306099 तथा फैक्स न0 2306090 है। इसके अलावा मोबाइल न0 9454401822 तथा 9454401881 पर भी जानकारी दी जा सकती है। इसके साथ ही ई-मेल  situpjune07@gmail.com पर भी सूचना दी जा सकती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in