Categorized | हरदोई

शासन स्तर से रिमाइडर आने पर हर हालत में कार्रवाई निश्चित

Posted on 22 February 2013 by admin

जिलाधिकारी आनन्द कुमार द्विवेदी द्वारा सभी विभागाध्यक्षों को यह निर्देश देकर चेताया कि शासन स्तर से जो भी जानकारी मांगी जाए उनका तय समय सीमा के अन्दर जबाव देना होगा। अगर किसी का भी रिमाइडर आया तो विभागाध्यक्ष पर कार्रवाई निश्चित रूप से की जाएगी। बगैर उचित कारण के किसी भी दशा में विलम्ब नहीं होना चाहिए। उन्होने यह भी कहा कि धान की खरीद का लक्ष्य पूरा होने के अनुरूप उनका भुगतान भी निश्चित किया जाए। अपै्रल से गेंहू की खरीद हेतु 116 केन्द्र का संचालन एवं पूर्ण सुविधायुक्त प्रदान करने हेतु भी आदेश अग्रसारित किया। ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े। गेंहू का समर्थन मूल्य 1350 रूपये प्रति कुन्तल शासन से निर्धारित हुआ है। लक्ष्य के अनुरूप क्रय एजेंन्सियां गेंहूं की खरीद करेगी। इसलिए 25 मार्च तक एजेन्सियां अपना कांटा बांट माप एवं बोरों की व्यवस्था किसानों के ठहरने का इंतजाम पूर्ण व्यवस्था कर ली जाए। इस बैठक में पीसीएफ, एग्रो, एसएफसी, नैफेड, सीएफसी के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in