Categorized | लखनऊ.

राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कुम्भ हादसे के शोक के कारण राजधानी लखनऊ का अपना 23 फरवरी का कार्यक्रम निरस्त कर दिया

Posted on 21 February 2013 by admin

लखनऊ 20 फरवरी 2013,

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कुम्भ हादसे के शोक के कारण राजधानी लखनऊ का अपना 23 फरवरी का कार्यक्रम निरस्त कर दिया है। प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत के लिए 23 फरवरी का कार्यक्रम मांगा था। इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि धर्मनगरी कुंभ मेले के हुए हादसे में दिवंगत एवं घायलजनों से पार्टी दुखी है। उन्होंने अपनी संवेदनाओं व शोक को व्यक्त करते हुए  कहा है कि जब उत्तर प्रदेष की धरती पर प्रयाग में आयोजित कुंभ मेले में ऐसी हृदय विदारक घटना घटी हो, उस समय मेरा स्वागत कार्यक्रम उचित नहीं है। हम व समूची भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताजन कुंभ में हुए हादसे में पीडि़त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते है तथा ईष्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत श्रद्धालुओं की आत्मा को षांति तथा परिवारजनों को दुःख सहने की षक्ति प्रदान करें।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मांग की कि सरकारें ऐसे आयोजनों के समय पर पूर्व में ही ऐसा प्रबन्ध करें कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृृृत्ति न हो। प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से पहले वर्षा के कारण स्थगित कार्यक्रम को दोबारा अतिशीघ्र किए जाने का आग्रह किया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कुम्भ हादसे के शोक के कारण प्रदेश अध्यक्ष को उक्त कार्यक्रम निरस्त करने का परामर्श दिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in