Categorized | लखनऊ.

दुगुने और तिगुने दामों पर बीज खरीदे जाने का आरोप

Posted on 18 February 2013 by admin

उ0प्र0 सरकार के कृषि राज्यमंत्री श्री राजीव सिंह द्वारा अपने ही विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री आनन्द सिंह पर उ0प्र0 बीज विकास निगम द्वारा बाजार मूल्य से दुगुने और तिगुने दामों पर बीज खरीदे जाने का आरोप लगाये जाने पर उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के मीडिया कोआर्डिनेटर अशोक सिंह ने कहा कि यह बहुत ही गंभीर मामला है, भ्रष्टाचार के इस खुलासे से प्रदेश सरकार की कलई खुल गयी है।
श्री सिंह ने कहा कि किसानों का हितैषी बताने वाली समाजवादी पार्टी की सरकार किसानों को ही लूटने का कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि अब जबकि उनके विभागीय मंत्री द्वारा ही अपने कैबिनेट मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया जा रहा है तो इससे साफ है कि कहीं न कहीं गड़बड़ी बड़े पैमाने पर हो रही है। प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार अपनी पूर्ववर्ती बसपा सरकार के नक्शेकदम पर चल रही है।
श्री सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार की परतें खुलनी शुरू हो गयी हैं। भ्रष्टाचार इतना अधिक बढ़ गया है कि विभागीय मंत्री ने ही अपने विभाग के कैबिनेट मंत्री पर आरोप लगाना शुरू कर दिया है। ऐसे में नैतिकता का तकाजा तो यह है कि मुख्यमंत्री को बिना लेट लतीफ किये ही आरोपी मंत्री को तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए।
मीडिया कोआर्डिनेटर ने कहा कि मुख्यमंत्री को बीज खरीद की जांच कराये जाने से पहले आरोपी मंत्री को बर्खास्त कर देना चाहिए, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके, क्योंकि दोनों ही मंत्री एक ही विभाग से जुड़े हुए हैं ऐसे में कांग्रेस पार्टी का मानना है कि भ्रष्टाचार के मामले में मुख्यमंत्री को देर नहीं करनी चाहिए। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जानी चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in