Categorized | लखनऊ.

जनसमस्यों के बारे में जानकारी ली

Posted on 18 February 2013 by admin

kalraj-mishra1जल निकासी से परेशान पटेलनगर, इन्दिरानगर के निवासियांे ने कहा कि हम राजधानी लखनऊ के हिस्से हैं। क्या आपको यह देखकर लग रहा है ? लगता है कि टूटी सड़कें और जल भराव हमारी नीयत बन गई है। इससे निजात दिलायें। ये बातें लखनऊ पूर्व के विधायक और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेता कलराज मिश्र से तब कही गयीं जब वे अपने क्षेत्र में भ्रमण पर थे।
श्री मिश्र आज अपने निर्वाचन क्षेत्र लखनऊ पूर्वी विधानसभा के विभिन्न इलाकों में दौरा करते हुए जनता से मुलाकात कर उनकी जनसमस्यों के बारे में जानकारी ली और क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यांे के बारे में भी पूछा। इन्दिरानगर क्षेत्र के इस्माइलगंज वार्ड में स्थित पटेलनगर पानी की टंकी वाले पार्क के निकट क्षेत्र में भ्रमण पर थे तो उन्हें इस सच का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासी एवं पटेलनगर योजना कल्याण समिति के अध्यक्ष एस0सी0 विश्वास ने जल भराव की समस्या से होने वाली दिक्कतों के बारे में जानकारी दी। पटेलनगर क्षेत्र के निवासी अशोक मिश्र ने क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सीवर लाइनों के पूरी न होने का मुद्दा भी अपने विधायक के सामने रखा। स्थानीय नागरिक डा0 शाहिन जमाल ने कहा कि कम चैड़ी नालियों में गोबर जमा होने के कारण ही जल भराव की समस्या उत्पन्न होती है।
श्री मिश्र ने इस्माइलगंज वार्ड के पटेल नगर में जाकर जर्जर सड़कों व जीर्ण-शीर्ण पार्कों को भी देखा। श्री मिश्र ने जनता को आश्वस्त किया कि क्षेत्र का विकास करने की जिम्मेदारी सरकार की है। वे क्षेत्र के विकास के लिए हर सम्भव प्रयास करेंगे। श्री मिश्र ने कहा कि पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए स्वीकृत की गई योजनाएं अधिकारियों की उदासीनता के कारण शुरू नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने समग्र विकास योजना के अन्तर्गत शुरू होने वाले विकासकार्यों में देरी को लेकार रोष व्यक्त किया और कहा कि शासन-सत्ता के दबाव में अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने अपनी क्षेत्र विकास निधि से पटेल नगर टंकी वाले पार्क के सौन्दर्यीकरण के लिए पांँच लाख रूपये की धनराशि देने की भी घोषणा की।
श्री मिश्र के साथ विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान अच्छेलाल वर्मा, एस0सी0 विश्वास, नरेश त्रिवेदी, पी0पी0 राय, शिवकुमार गुप्ता, रीना विश्वास, मैडम पाण्डेय, डा0 शाहिन जमाल, हरिशंकर राय, राजेश कटियार, मीना तिवारी, आर0सी0चैधरी एवं विजयशंकर सिंह सहित काफी लोग मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in