Categorized | लखनऊ.

लंबे कंागे्रस राज के बावजूद उत्तर प्रदेेश पिछड़ा प्रदेश बना रहा है

Posted on 11 February 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा कि कांगे्रस के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष को उत्तर प्रदेश में विकास की नई चिन्ता सताने लगी है। केन्द्र में उनकी पार्टी की सरकार चल रही है जबकि प्रदेश मंे आजादी के बाद कई दशकों तक उनका राज रहा है। इतने लंबे कंागे्रस राज के बावजूद उत्तर प्रदेेश पिछड़ा प्रदेश बना रहा है। गरीबी, अशिक्षा, बीमारी और बेकारी जैसी समस्याएं देश में आज भी मुंह बांए हैं। जिन क्षेत्रों का कांगे्रस की अध्यक्ष और उपाध्यक्ष जी संसद में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं वे क्षेत्र भी विकास को तरस रहे हैं। वहाॅ के नौजवान बेरोजगारी और अशिक्षा से त्रस्त हैं। बीमार इलाज को तरस रहे हैं।
समाजवादी पार्टी की सरकार ने अपने पाॅच साल के चुनावी वायदों में से अधिकांश साल भर के अंदर ही पूरे कर दिए। प्रदेश में बेकारी भत्ता बंटा, किसानों का कर्ज माफ हुआ, मुफ्त सिंचाई हुई, बंधक जमीन की नीलामी होगी। मुफ्त इलाज की व्यवस्था है। अभी कल ही मशीन चालित रिक्शे बांटे गए हैं। सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं की पूर्ति की दिशा में प्रभावी कदम उठाए गए हैं। लेकिन पता नहीं कौन सी एजेन्सी कांगे्रस उपाध्यक्ष को जानकारियाॅ देती हैं कि वे सब गलत ही निकलती हैं। कहते हैं झूठ के पैर नहीं होते हैं। कांगे्रस के युवा नेता झूठ और फरेब के सहारे राजनीतिक बयान देंगे तो उसके नतीजे भी उन्हें ही भुगतने होंगे।
प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बने अभी एक साल ही हो रहा है। इस अवधि में जनता के हित में तमाम निर्णय लिए गये। पता नहीं क्यांे उन्हें इस दौर में ही तमाम शिकायतें हो गई हैं। उन्हें तब विकास की चिंता नहीं हुई थी जब पिछले पाॅच साल तक बसपा का अंधेर राज चल रहा था। बसपा की तत्कालीन मुख्यमंत्री के दौर में केन्द्रीय मदद से चलने वाले राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में करोड़ों का घोटाला होता रहा। जनता की गाढ़ी कमाई के पैसे बसपा के भ्रष्ट मंत्रियों और अधिकारियों की जेबों में जाते रहे और कांगे्रस के केन्द्रीय नेता-मंत्री मूकदर्शक बने रहे।
समाजवादी पार्टी की विशेषता यह है कि वह जो वायदे करती है, उसे पूरा भी करती है। श्री मुलायम सिंह यादव का मानना है कि वायदे तोड़ना भ्रष्टाचार है। समाजवादी पार्टी की सरकार और इसके मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने भी कहा है कि घोषणापत्र को पूरा करना सबसे पवित्र काम है। इसके विपरीत कांगे्रस सरकारें चाहें केन्द्र में रही हो या प्रदेश में, बेझिझक वायदे तोड़ने में माहिर रही हैं। यूपीए सरकार ने मंहगाई और बेरोजगारी दूर करने का वायदा किया पर दो कार्यकाल में कुछ नहीं किया। उल्टे गरीबों पर मंहगाई की चोट बढ़ा दी। डीजल पेट्रोल परिवहन खाद, सब महंगा कर किसान की रीढ़ तोड़ दी।
श्री अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए काम शुरू किया किन्तु केन्द्र 20 करोड़ की आबादी पर एक एम्स दे रहा है। राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण सड़क बनाने में यूपी से भेदभाव कर रहा है। प्रदेष को जितने आर्थिक पैकेज की जरूरत है, नहीं मिल रहा है। दरअसल कांगे्रस का चरित्र तो विकास विरोधी ही रहा है। वह तो हमेशा ‘‘गरीबी हटाओं’’ की जगह ‘‘गरीब हटाओं’’ की नीति चलाती रही है

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in