सूचना निदेषक ने मीडिया सेन्टर का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं पर संतुष्टि प्रकट की

Posted on 10 February 2013 by admin

ऽ    मौनी अमावस्या एवं बसंत पंचमी के महत्वपूर्ण स्नान पर सौपे गये दायित्वों का भली प्रकार निर्वहन करने का निर्देष दिया।
सूचना निदेषक श्री प्रभात कुमार मित्तल ने भ्रमण कर लाल सड़क स्थित राष्ट्रीय मीडिया सेन्टर में बनाए गये आई0टी0 रूम, स्वागत कक्ष, पे्रस कांफ्रेन्स हाल एवं कुम्भ मेंला की व्यापक कवरेज हेतु पत्रकारों के ठहरने के लिए दी जाने वाले स्वीस काटेज के अलावा पत्रकारों को कुम्भ मेला की विस्तृत प्रेस कवरेज हेतु दिये जाने वाले प्रेस पास एवं पे्रस कवरेज आदि का जायजा लिया। उन्होंने अपने भ्रमण के दौरान त्रिवेणी रोड स्थित सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदषर््ानी स्थल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम पण्डाल का भी निरीक्षण कर आवष्यक निर्देष दिए। उन्होंने तत्पष्चात विदेषी मीडिया के ठहरने एवं खान-पान की अद्यतन स्थिति का जायजा लेने के लिए त्रिवेणी रोड़ स्थित अंतर्राष्ट्रीय मीडिया केन्द्र का निरीक्षण किया व आवष्यक जानकारी ली। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं पर संतुष्टि प्रकट करते हुए कुम्भ मेला में लगे अधिकारियों की प्रषंसा की। साथ ही जोड़ा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी मौनी अमावस्या एवं बसंत पंचमी के महत्वपूणर््ा स्नान पर जिसको जो दायित्व सौपा गया है उसका भली प्रकार निर्वहन सुनिष्चित करेंगे व मेले की व्यापक कवरेज हेतु प्रिन्ट व इलेक्ट्रानिक मीडिया से समन्वय व सामन्जस्य  बनाकर बेहतर पे्रस कवरेज करायेंगे। उन्होंने इस अवसर पर प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के सम्मानित पत्र प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की एवं सूचना विभाग की ओर से दी जाने वाली सूविधाओं आदि की जानकारी ली। उक्त अवसर पर पत्रकारों ने सूचना विभाग द्वारा दी जा रही विभिन्न प्रकार की सुविधाओं की प्रषंसा करते हुए श्री मित्तल के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर उपनिदेषक श्री अषोक शर्मा, श्री आर0पी0 द्विवेदी, श्री विनोद कुमार पाण्डेय, सहायक निदेषक श्री के0एल0 चैधरी, श्री दिनेष कुमार गुप्ता के अलावा सभी सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in