कुंभ में आम श्रद्धालु, स्नानार्थी ही मेला प्रषासन के लिए वीवीआईपी -सुर्य कुमार, एडीजीपी, पीएचक्यू

Posted on 10 February 2013 by admin

प्रयागराज कुंभ के महास्नान के लिए की गई सुरक्षा की तैयारियों के बारे में अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. सूर्य कुमार ने विस्तृत जानकारी दी। सूर्य कुमार ने सूचना विभाग द्वारा बनाये गये मीडिया सेंटर के स्टूडियों में साक्षात्कार के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए कुंभ नगरी में वीवीआईपी आम लोग और श्रद्धालु हैं और ऐसे ही करोंड़ों वीवीआईपी की सुरक्षा देने के लिए करीब तीस हजार पुलिस के जवान और अधिकारी रात दिन लगे हुए हैं ।
उन्होंने बताया कि विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस को अभूतपूर्व इंतजाम किये गये हैं।  उन्होंने बताया कि जमीन से लेकर जल तथा आसमान तक में सुरक्षा की ऐसी व्यवस्था की गई है जिससे संगम नगरी में आने वाले करोड़ों श्रद्दालुओँ को न सिर्फ सुरक्षित रख सकें बल्कि उन्हे ये एहसास भी हो कि पुलिस का हर जवान उनके लिये ही तैनात किया गया है। उन्होंने ने बताया कि प्रमुख सचिव गृह और पुलिस महानिदेशक की देखरेख में पिछले एक साल से कुंभ में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी चल रही थी। कुंभ क्षेत्र में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति पर पुलिस के जवानों और सीसीटीवी की नजर है जिससे बच पाना किसी के लिए भी नामूमकिन जैसा है इसलिए देश विदेश के श्रद्धालु बिना किसी फिक्र के त्रिवेणी में स्नान कर सकते हैं।
यातायात कि व्यवस्था और जल पुलिस की तरफ की गई जल में व्यवस्था की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इलाहाबाद कुंभ में की गई सुरक्षा व्यवस्था में लगे करीब तीस हजार पुलिस के जवानों के रहने और खाने पीने की व्यवस्था भी पुलिस मुख्यालय की तरफ से गई है जिससे की किसी भी जवान को किसी तरह की परेशानी ना हो। इसके अलावा उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों और दूसरे राज्यों की पुलिस सेवा भाव से श्रद्धालुओं की सेवा में लगे हुए हैं ।
अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. सूर्य कुमार ने कुंभ की खबरों को दिखाने के लिए देश विदेश से पत्रकार आये हुए है, उन्होंने कहा कि किसी पत्रकार को अगर कहीं पर कोई परेशानी होती है तो कंट्रोल रूम में फोन करके कुंभ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पीआरओ से बात की जा सकती है। उन्होंने सूचना विभाग के द्वारा बनाये गये मीडिया सेंटर की भी तारीफ की और कहा कि लोकतंत्र के चैथे खंभे के लिए जिस तरह से मीडिया सेंटर में व्यवस्था की गई है वो काबिले तारीफ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in