Categorized | लखनऊ.

फांसी को बहुत देर में लिया गया सही निर्णय बताया

Posted on 10 February 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने संसद हमले के दोषी अफजल गुरू की फांसी को बहुत देर में लिया गया सही निर्णय बताया है। प्रदेश प्रवक्ता विधान परिषद सदस्य हृदयनारायण दीक्षित ने आज सम्वाददाताओं से कहा कि केन्द्र काफी लम्बे समय से इस सजा पर टालमटोल कर रहा था। देश की जनता में इसको लेकर नाराजगी थी। भारतीय जनता पार्टी फांसी के सजा के न्यायपालिका के निर्णय को लागू करने की मांग लगातार कर रही थी। लेकिन केन्द्र राजनैतिक कारणों से इसे टाल रहा था। अन्ततः देश की जनता की मांग और न्यायपालिका के सामने केन्द्र झुकने को मजबूर हो गया और आतंकी को उसके किए की सजा मिली।
श्री दीक्षित ने फांसी की सजा का स्वागत किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in