लखनऊ में टोयोटा क्यू वल्र्ड देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी

Posted on 23 January 2010 by admin

•    टोयोटा `क्यू´ वल्र्ड कार्यक्रम का लखनऊ में आयोजन
•    टोयोटा `क्यू´ वल्र्ड का देश के 10  शहरो में आयोजन होगा
•    4 माह का यह कार्यक्रम जनवरी से अप्रैल तक चलेगा
•    ग्राहक टोयोटा कांसेप्ट `एटियोस´ देख पाएंगे
•    टोयोटा कारों की रोमांचक श्रंखला पेश, टोयोटा की गुणवत्ता और तकनीक की शानदार प्रदर्शनी
•    टोयोटा कार श्रंखला को छूने और महसूस करने के साथ ग्राहकों का आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल तकनीक से परिचय

लखनऊ- टोयोटा किलोश्कर मोटर के टोयोटा क्यू वल्र्ड का आज लखनऊ में शुभारंभ हुआ। मोती महल गार्डन में आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम को देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी वर्गो से यहां आए लोगों में टोयोटा की चिर प्रतीक्षित कॉम्पैक्ट कार `एटियोस´ के कांसेप्ट मॉडल को देखने का उत्साह देखते ही बनता था। पूरे लखनऊ में कार्यक्रम की चर्चा रही। कार के शौकीन लोगों और संभावित ग्राहकों ने इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

एटियोस - वल्र्ड फस्र्ट, इण्डिया फस्र्ट, के साथ टोयोटा मॉस वाल्यूम सेगमेंट में प्रवेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। ग्राहकों तक अधिकतम पहुंच कायम करने के लिए टोयोटा 2010 के अन्त तक अपने डीलर/सर्विस नेटवर्क में लगभग 150 नए डीलरों को जोड़ेगी। वर्तमान में यूपी में टोयोटा के 9 डीलर हैं और ग्राहकों तक बेहतर पहुंच के द्रष्टिकोण से 3 नए डीलर नेटवर्क से जोड़े जाएंगे। वर्तमान में इनोवा और कोरोला अल्टीस का यूपी बाजार पर क्रमश: 21 प्रतिशत, 34 प्रतिशत अधिकार है जबकि 44 प्रतिशत के साथ फाच्युर्नर बाजार का नेतृत्व कर रही है।

इस अवसर पर टोयोटा के वरिष्ठ अधिकारीगण भी शामिल थे जिनमें विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं मैनेजिंग कॉर्डिनेटर श्री मसातो कुरियामा, महाप्रबंधक (विपणन) श्री आशीश कुमार और महाप्रबंधक (विक्रय) श्रीशैलेश शेट्टी।dealer-principal-mr-sandeep-singh-deputy-managing-director-tkm-mr-sailesh-shetty-general-manager-sales-and-mr1

इस अवसर पर टोयोटा किलोश्कर मोटर के उप महाप्रबंधक (विपणन) श्री सन्दीप सिंह ने कहा, हम पूरे देश के कार के शौकीन लोगों और ग्राहकों को टोयोटा की गुणवत्ता और तकनीक से रू-ब-रू रखना चाहेंगे। इस अनुभव को महज एक महानगर के लोगों तक सीमित नहीं रखेंगे। हमारे लिए यह सुनहरा अवसर होगा जबकि हम पूरे देश के ग्राहकों की प्रत्यक्ष प्रतिक्रिया जान पाएंगे और उसके आधार पर मौजूदा उत्पादों एवं सेवाओं को बेहतर बना पाएंगे। इससे, जाहिर है, ग्राहकों को भी बेहतर सेवा मिल पाएगी। लखनऊ हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण बाजार है और हम यहां भावी विस्तार के लिए उत्सुक हैं। एटियोस कांसेप्ट मॉडल को पेश करने के साथ हमें उम्मीद है कि बहुत कम समय के अन्दर भारतीय बाजार के बड़े हिस्से पर हमारा अधिकार होगा।

हाल में आयोजित दिल्ली ऑटो एक्सपो में टोयोटा एटियोस के वल्र्ड प्रीमियर की शानदार सफलता के बाद टोयोटा की विश्व प्रसिद्ध गुणवत्ता और तकनीक को लखनऊ में पेश किया गया है। एटियोस के कांसेप्ट मॉडल पेश करने को लेकर उत्साहित ग्राहक अब अपने ही शहर में इस कार के कांसेप्ट मॉडल को देख पाएंगे।

गौरतलब है कि एटियोस के वल्र्ड प्रीमियर और उसकी नवीनतम तकनीक देखने दिल्ली ऑटो एक्सपो में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी और अब टोयोटा क्यू वल्र्ड के जरिये कम्पनी ग्राहकों तक पहुंच कर उन्हें एटियोस का प्रत्यक्ष अनुभव देगी।

प्रदर्शनी में 11 गाड़ियों की एक शानदार श्रंखला शामिल थी। मजे की बात यह कि लोगों को टोयोटा कारों को छूने और महसूस करने का अभूतपूर्व अनुभव मिला। इस अवसर पर एटियोस की चर्चा रही। प्रदर्शनी में पेश गाड़ियां तीन थीम की प्रतीक दिखीं : पर्यावरण अनुकूल और भावी कार,कांसेप्ट कार और `टोयोटा कार श्रंखला। प्रदर्शनी में हाल में पेश एटियोस कांसेप्ट के अतिरिक्त टोयोटा की मौजूदा और भावी कार श्रंखला की कई मजेदार और रोमांचक गाड़ियां देखने को मिलीं जैसे :
•    हाल में पेश प्रायस - दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली हाइब्रीड कार
•    हाल में पेश प्रादो डीज़ल
•    एमपीवी सेगमेंट में सबसे पसन्दीदा कार - फाच्युर्नर और एसयूवी का शहंशाह - लैण्ड क्रूज़र

प्रदर्शनी में आए ग्राहकों के लिए विशेश तौर पर मौज-मस्ती और मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे।

चण्डीगढ़ और लखनऊ के बाद टोयोटा क्यू वल्र्ड देश के 8 अन्य शहरों में देखने को मिलेगा जिनमें शामिल हैं मुम्बई, अहमदाबाद, पुणे, कोचीन, बंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद और कोलकाता। टोयोटा क्यू वल्र्ड कार्यक्रम 4 माह तक चलेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in