Categorized | लखनऊ.

कुल 1100 छात्राओं को लाभान्वित किया गया

Posted on 07 February 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के ग्राम्य विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अरविन्द कुमार सिंह गोप द्वारा आज औरैया जनपद में कन्या विद्याधन योजनान्तर्गत चेक वितरण के द्वितीय चक्र में कुल 1100 छात्राओं को लाभान्वित किया गया। इनमें 68 अल्पसंख्यक छात्राएं, 458 अनु0 जाति/जनजाति तथा 574 सामान्य एवं पिछड़ी जाति की छात्राएं सम्मिलित हैं। आज कुल 3.30 करोड़ रूपये के चेक वितरित किये गये।
ज्ञातव्य है कि योजनान्तर्गत औरैया जनपद में कुल 9,833 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए थे जिनमें से 892 अपात्र पाये गये। कुल 8,941 पात्र छात्राओं को कन्या विद्याधन के अन्तर्गत लाभान्वित किया जाना है जिनमें से प्रथम चक्र में आरोही क्रम में चयनित कुल 1030 छात्राओं को लाभान्वित किया जा चुका है।
श्री गोप ने आज औरैया जनपद में पढ़ें बेटियां बढ़ें बेटियाॅं योजनान्तर्गत 205 छात्राओं के मध्य कुल 70.50 लाख रूपये की धनराशि के चेक भी वितरित किये।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित बेरोजगारी भत्ता योजनान्तर्गत जनपद-औरैया में गत 31 जुलाई तक कुल 1030 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिसमें 17 अपात्र पाए गये। 37 आवेदन पत्रों की जाॅंच कार्यवाही चल रही है। शेष 976 पात्र बेरोजगार अभ्यर्थियों को 1000 रूपये प्रतिमाह के हिसाब से अगस्त 2012 तक का कुल 14.91 लाख रूपये के चेक आज वितरित किये गये, जिसमें 138 महिला बेरोजगार तथा 838 पुरूष बेरोजगार सम्मिलित हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in