Categorized | लखनऊ.

राज्य की कानून व्यवस्था के लिए बेहद खतरनाक निर्णय

Posted on 07 February 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने गोतस्करों का स्टिंग आपरेशन कराने वाले गोण्डा के पुलिस अधीक्षक को पुलिस मुख्यालय से सम्बद्ध करने के सरकारी फैसले को “राज्य की कानून व्यवस्था के लिए बेहद खतरनाक निर्णय” की संज्ञा दी है। प्रदेश प्रवक्ता विधान परिषद सदस्य हृदयनारायण दीक्षित ने आज बुधवार को सम्वाददताओं से बातचीत करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री व अधिकांश मंत्री राज्य की नौकरशाही को गलत काम करने के लिए ही बार-बार धौंसिया रहे थे। एक मंत्री ने उन्हें डंडे से ठीक होने वाली जमात भी कहा था। पुरानी सपा सरकार के समय भी नौकरशाही को दल-प्रतिबद्ध बनाने के लिए तमाम अधिकारी दण्डित अपमानित किये गये थे। बसपा सरकार के समय हुए तमाम घपलों में फंसे अधिकारियों का हश्र देखकर इस दफा नौकरशाही डरी हुई है। कुछेक अधिकारियों ने ही सपा के सामने आत्म समर्पण किया है। ज्यादातर संविधाननिष्ठ हैं और कानून का पालन कर रहे हैं। गोण्डा के कप्तान को दण्डित कर सपा सरकार ने राज्य की समूची नौकरशाही को एक खतरनाक संदेश दिया है।
श्री दीक्षित ने कहा कि सपा सरकार का संदेश खतरनाक है कि अधिकारी सपा से जुड़े लोगों के अवैध धंधों में सहायक बनें, उनका कोई अपराध न देखें। लोकसेवक की भूमिक छोड़े और सपा का काम करें। एस0पी0 ने स्टिंग आपरेश करके मजबूत साक्ष्य जुटाए थे। उसने अपना कत्र्तव्य पालन किया था। लेकिन ताजी घटना और उसके संदेश से अधिकारियों के मनोबल पर बुरा असर पड़ेगा। पहले से चैपट कानून व्यवस्था और भी ध्वस्त होगी। राज्य में सपा कार्यकर्ताओं की तानाशाही चलेगी। श्री दीक्षित ने एक प्रश्न के उत्तर मंे कहा कि भाजपा इस मुद्दे को दोनो सदनों में उठाएगी। नौकरशाही का राजनैतिकरण राज्य व्यवस्था के लिए खतरनाक होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in