Categorized | लखनऊ.

वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृतियां इस माह की 14 तारीख तक जारी करने के निर्देश दिये

Posted on 07 February 2013 by admin

प्रदेश के समग्र ग्राम विकास राज्यमंत्री श्री रामकरन आर्य ने वर्ष 2012-13 के लिये चयनित डा0 राम मनोहर लोहिया ग्रामों का संतृप्तीकरण इसी वर्ष में पूरा किये जाने तथा उसके लिये आवश्यक वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृतियां इस माह की 14 तारीख तक जारी करने के निर्देश दिये हैं।
श्री आर्य सचिवालय स्थित सभागार में संबंधित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डा0 राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना वर्तमान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली महत्वपूर्ण योजना है। योजना के अंतर्गत वर्ष 2012-13 हेतु चयनित 1599 ग्रामों की कार्ययोजना प्रदेश के समस्त जनपदों से प्राप्त हो गयी है। कतिपय विभागों द्वारा मानकों में परिवर्तन किये जाने के कारण जनपदों से संशोधित कार्ययोजना प्राप्त होनी है।  उन्होंने निर्देश दिये कि संशोधित मानकों के अनुसार कार्ययोजना को अंतिम रूप देते हुये उसकी प्रति शासन को शीघ्र उपलब्ध करायी जाये।
श्री आर्य ने निर्देश दिये कि अधिक से अधिक वित्तीय स्वीकृतियां इसी वर्ष जारी कर दी जायें अन्यथा आगामी वित्तीय वर्ष 2013-14 के ग्रामों के साथ अधिक व्यय होने से वित्तीय व्यवस्था करना मुश्किल हो जायेगा। साथ ही ग्रामों में उन गलियों का भी सर्वेक्षण करा लिया जाये, जिनमें अनुसूचित जाति/जनजाति की आबादी 40 प्रतिशत या उससे अधिक है। इससे इन गलियों में एस0सी0पी0 से धनराशि प्राप्त कर इसका सदुपयोग किया जा सकता है।
बैठक में उन्होंने समस्त चयनित ग्रामों में पोल गिराने का कार्य 14 फरवरी तक अवश्य पूर्ण कर लिये जाने के भी निर्देश दिये गये तथा आगामी 31 मई तक लोहिया ग्रामों में विद्यालय निर्माण का कार्य भी पूर्ण कर लिये जाने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर श्री आर्य ने लैपटाप तथा टेबलेट पी0सी0 का वितरण सर्वप्रथम समग्र ग्रामों के छात्र/छात्राओं में किये जाने के निर्देश दिये।
बैठक में श्रम विभाग के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि डा0 राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के अंतर्गत चयनित ग्रामों में 11860 छात्र/छात्राओं को बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जाना है। समग्र ग्राम विकास मंत्री द्वारा निर्देश दिये गये कि प्रभारी मंत्री/जिलाधिकारी के माध्यम से जनपद स्तर पर कैम्प आयोजित कर इस योजनान्तर्गत चयनित ग्रामों के छात्र/छात्राओं को बेरोजगारी भत्ता वितरित किया जाये।
बैठक में सचिव, समग्र ग्राम विकास श्री भुवनेश कुमार के साथ ही लोक निर्माण, ऊर्जा, ग्राम विकास, बेसिक/माध्यमिक शिक्षा, लघु सिंचाई, सेवायोजन विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, विकलांग कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, वैकल्पिक ऊर्जा तथा पशुपालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in