Categorized | लखनऊ.

सरकार द्वारा सजा के तौर पर हटाये जाने पर कड़ी निन्दा की

Posted on 07 February 2013 by admin

प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता मारूफ खान ने आज यहां जारी बयान में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त श्री के0सी0 पाण्डेय को पशु तस्करी का स्टिंग आपरेशन करके उनके घिनौने कृत्य का खुलासा करने वाले गोण्डा के एस.पी. को राज्य सरकार द्वारा सजा के तौर पर हटाये जाने पर कड़ी निन्दा की है।
उन्होने कहा कि अपराधियों को संरक्षण देने के अपने पिछले रिकार्ड को समाजवादी पार्टी की सरकार ने एक ही वर्ष में तोड़ दिया है। समाजवादी पार्टी सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए जहां राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों के काम न करने का रोना रोती है वहीं इस प्रकार की प्रताडि़त करने वाली कार्यवाही अधिकारियों के मनोबल को गिराने वाली है। ऐसी कार्यवाही से जहां अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का हौसला बढ़ेगा वहीं ईमानदार एवं स्वच्छ छवि के अधिकारियों का मनोबल गिरेगा।
श्री खान ने कहा कि जहां आज पूरे देश में महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा और उनके मान सम्मान के लिए नये कानून बनाये जाने की मांग हो रही है, भारत सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं संरक्षा हेतु कड़े कानूनों का प्रावधान किया गया है वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार के खादी ग्रामोद्योग मंत्री श्री राजाराम पाण्डेय द्वारा सुलतानपुर की महिला जिलाधिकारी पर अभद्र टिप्पणी करने की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि सार्वजनिक तौर पर एक आईएएस अधिकारी पर व्यक्तिगत छींटाकशी करना किसी भी लोकतांत्रिक पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देता है। इससे साफ जाहिर होता है कि प्रदेश सरकार में मंत्री से लेकर कायकर्ता बेलगाम हो चुके हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया श्री मुलायम सिंह यादव द्वारा मंत्रियों, विधायकों एवं कायकर्ताओं को बार-बार अनुशासन में रहने की हिदायत सिर्फ कोरी बयानबाजी बनकर रह गयी है।
श्री खान ने मांग की है कि महिला आईएएस अधिकारी के विरूद्ध अभद्र टिप्पणी करने वाले खादी ग्रामोद्योग मंत्री श्री राजा राम पाण्डेय को तत्काल मंत्री पद से बर्खास्त किया जाय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in