Categorized | लखनऊ.

मंहगाई की मार गरीब आदमी पर पड़ी है

Posted on 06 February 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज एक इलेक्ट्रानिक चैनल के साथ एक साक्षात्कार में कहाः-
केन्द्र में कांग्रेस की जनविरोधी सरकार है। इसके शासनकाल में मंहगाई बेकारी और भ्रष्टाचार बढ़ा है। मंहगाई की मार गरीब आदमी पर पड़ी है। यह सरकार मंहगाई रोक नहीं सकी है। केन्द्र सरकार की नीतियों से किसान बर्बाद हुआ है। उसे फसल का लाभकारी मूल्य नहीं मिला है। केन्द्र की सरकार ने बहुत निराश किया है।
वर्तमान संसदीय सत्र में केन्द्र सरकार का चुनावी बजट पेश होगा। केन्द्र सरकार से समर्थन वापसी पर पार्टी अपनी नीतियों के हिसाब से समयानुकूल निर्णय लेगी। भविष्य परिस्थितियां तय करती है।
न्यूक्लियर डील पर केन्द्र सरकार को बचाकर हमारी पार्टी को नुकसान हुआ है। हम नहीं बचाते तो सरकार नहीं बचती। हमने देशहित में यह फैसला किया था। फिर भी हमने एफडीआई और दूसरे मुद्दों पर हमेशा सवाल उठाए है।
अगला लोकसभा चुनाव व्यक्ति नहीं मुद्दो के आधार पर होगा। तीसरा मोर्चा ताकतवर होकर उभरेगा। तीसरी ताकतों को बहुमत मिलेगा। देश की जनता चाहती है भाजपा-कांग्रेस से मुक्ति मिले। दोनों धराशायी होगें। गैर भाजपा गैर कांग्रेस की सरकार बननी चाहिए। भाजपा दुविधाग्रस्त पार्टी है। किसानों के बारे में  भाजपा की कोई नीति नहीं है। समाजवादी पार्टी दुविधा ग्रस्त नहीं है। वह नीतियों के आधार पर चलती है। केन्द्र सरकार को समर्थन देना हमारी मजबूरी नहीं है। हम सिद्धान्त के आधार पर समर्थन दे रहे हैं। समाजवादी पार्टी की नीति सांप्रदायिकता के विरूद्ध हैं। सांप्रदायिकता के खिलाफ तो कांग्रेस कभी भी नहीं लड़ी है।
समाजवादी पार्टी का जनता के मुद्दों पर संघर्ष जारी है। कांग्रेस के दो मुद्दे हैं सीबीआई के जरिए आर्थिक आधार पर विपक्ष को दबाने की कोशिश और इन्कम टैक्स के बहाने विपक्ष को धमकाना है। इनका दुरूपयोग किया जा रहा है। कांग्रेंस को देश की चिन्ता नहीं। कांग्रेस में सिर्फ गांधी परिवार का शासन ही चलता है। राम मंदिर और हिन्दुत्व का मुद्दा भी अब चुनावी मुद्दा नहीं बन पाएगा। भाजपा को  भी यह बात समझ में आ रही है।
मुझे यह दुःख है कि चैधरी चरण सिंह के जीवित रहते उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री नहीं बन सका। वह तो 1977 ई में ही मुझे मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे। हमारा लक्ष्य समाजवादी पार्टी को मजबूत करना और ज्यादा से ज्यादा साॅसद जिताना है। देश में व्यापक स्तर पर समाजवादी पार्टी का विस्तार करना है। समाजवादी पार्टी पर जनता को भरोसा है और वह लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोट देगी। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में बहुमत की सरकार बनाई है। प्रधानमंत्री की बात पर अभी से क्या कह सकते हैं।
मैं उत्तर प्रदेश सरकार के कामकाज से खुश हूॅ। सरकार अच्छे काम कर रही है। किसानों के लिए कर्ज माफी, बंधक जमीन की नीलामी पर रोक और सरकारी ट्यूबवेल से मुफ्त सिंचाई के साथ बेकारी भत्ता और कन्या  विद्याधन योजना चालू है। मुस्लिमों छात्राओं को अनुदान समाजवादी सरकार ने और बहुत कुछ दिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in