जल-निगम को मेलाक्षेत्र के सड़कों पर गड्ढ़ों को बंद करने के निर्देश।

Posted on 06 February 2013 by admin

commissioner-meetingजल-निगम, स्वास्थ्य, बिजली, पीडब्लूडी एवं खाद्य एवं रसद विभाग को कर्मियों के कंट्रोल रूम में डियूटी लगाने एवं मूलभूत सुविधाओं की निरंतर जानकारी श्रद्धालुओं को देते रहने के निर्देश।

कमिश्नर देवेश चतुर्वेदी ने जल निगम को निर्देष दिये कि मेला क्षेत्र की सड़कों के किनारे गडढ़ों को भरे या फिर उसे हटा कर बैरिकेट करे  जिससे कि लोग उसमे गिरे नही।। उन्होंने इस संबंध में सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं क्षेत्राधिकारियों को भ्रमण कर गड्ढ़ों को चिन्हित करने और उन्हे भराकर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तूत करने का निर्देश दिया।
सिंचाई विभाग से पानी की वर्तमान पोजिशन की जानकारी लेते हुए कहा कि जितना पानी मकर संक्राति के दिन था उतना जल का स्तर 16 फरवरी तक रहे ताकि घाटों को अंतिम रूम दिया जा सके। किसी प्रकार की कोई दिक्कत आने पर तत्काल मेलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेला को बतायें। उन्होंने जल स्तर की रोजाना सूचना देने के निर्देश भी दिये हैं।
लोकनिर्माण विभाग से पांटून पुलों की जानकारी लेते हुए सभी पांटुन पुलों की स्थिति देख लेने और प्रत्येक पुलों की बारीकी से जांच करने के निर्देश  दिये । उन्होने कटान पर खास ध्यान देने और तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था तैयार रखने के निर्देश दिये हैं। सभी व्यवस्थाएं 6 फरवरी तक प्रत्येक दशा में पूर्ण करने के निर्देश दिये पांटून पुलों पर आने और जाने के संकेत सूचक लिखकर लगाने,तथा पांटून पुलों पर प्रकाश की बेहतर व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश बिजली विभाग को दिये हैं। साथ ही घाटों के किनारों के खंभों की स्थिति की जांच कर लेने की सख्त हिदायत दी है।
उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को सचेत करते हुए कहा है कि माननीय नगर विकास मंत्री जी कभी भी मेलाक्षेत्र में आकर साफ-सफाई शौचालयों की स्थिति का जायजा ले सकते हैं इसलिए मेलाक्षेत्र की निरंतर साफ सफाई कराते रहें ताकि किसी भी श्रद्धालुओं, पर्यटकों, कल्पवासियों एवं साधु संतों को परेशानी न होने पाये ।।  गंदगी पाये जाने पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे।और उनके विरूद्ध कार्यवाही अमल मे लायी जायेगी।
उन्होंने अखाड़ों के आने और जाने वाले मार्गों पर निरंतर साफ सफाई कराने के अलावा मेलाक्षेत्र में आवंटित दुकानों को निर्धारित स्थान के भीतर ही दुकान लगाने एवं अवैध तरीके से लगाई गई दुकानों को सात तारीख तक अभियान चलाकर हटाने का निर्देश सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिये हैं उन्होने निर्देश  दिये कि साफ सफाई का ख्याल नहीं रखने वाले दुकानों के आवंटन को रद्द कर दिया जाये ।
आईजी आलोक शर्मा ने उपस्थित सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों क्षेत्राधिकारियों को कड़े निर्देश दिये हैं कि वे मेलाक्षेत्र में आने जाने वाले सभी गाडियों की चेकिंग करें और अनुचित जगहों पर जिन्होंने पंडाल लगाया है उसे शीघ्र हटावें। सुरक्षा में किसी तरह की कोई चूक न रहने पाये उनके द्वारा स्वयं मेलाक्षेत्र का औचक निरीक्षण करके डियूटी पर तैनात अधिकारियों से सीधे जानकारी ली जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in