राशन वितरण में गड़बड़ी पाये जाने एवं निर्धारित मूल्य से अधिक बिकते पाये जाने पर एआरओ को मिलेगी प्रतिकूल प्रविष्टि ।

Posted on 06 February 2013 by admin

श्री देवेश चतुर्वेदी ने संभागीय खाद्य नियंत्रक अटल राय को निर्देशित किया है कि वे राशन कोटेदारों पर पैनी नजर रखते हुए मेलाक्षेत्र में निर्धारित दर के अनुरूप ही श्रद्धालुओं, कल्पवासियों को खाद्यान मुहैया करायें। उन्होंने कहा कि राशन वितरण में किसी प्रकार की गड़बड़ी पाये जाने पर मौके पर ही न केवल राशन कोटेदारों के विरुद्ध सुसंगत धाराओ के तहत कार्यवाही की जाए बल्कि संबंधित एआरओ को प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी जाये। उन्होंने मेला क्षेत्र में खाद्य विभाग की तरफ से दी जा रही खाद्यान की मात्रा एवं दर विभाग की वेबसाइट

www.fcskumbh2013.com के अलावा सूचना विभाग के द्वारा मेला क्षेत्र में लगाए गये एलईडी पर भी व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिये हैं। उन्होने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को निर्धारित दर से अधिक मुल्य पर खाद्यान मिलता है तो वह खाद्वय एवं रसद विभाग के अधिकारियों को षिकायत कर सकता है।  इसकी जानकारी उक्त वेव साइट  व सूचना विभाग की एल0ई0डी0 पर प्रचारित करायंे
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in