महाकुभ्ंा मे श्रद्धालुओ को गन्तव्य तक पहुचाने मे भारत की लाईफ लाइन कही जाने वाली भारतीय रेल की महत्वपूर्ण भूमिका।

Posted on 06 February 2013 by admin

इलाहाबाद में चल रहे है महाकुंभ को सफल बनाने में भारत की लाइफलाइन कही जाने वाली भारतीय रेलवे की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। उत्तर मध्य रेलवे ने भी कुंभ के लिए ऐसी व्यवस्था की है जिससे कि श्रद्धालुओं को सुविधायुक्त त्रिवेणी स्नान का मौका मिल सके। इलाहाबाद तक श्रद्धालुओं को पहुंचाने और उन्हे वापस अपनी जगह तक ले जाने के लिए दर्जनों विशेष ट्रेने चलाईं गई हैं। वही यात्री टिकट और सूचना के लिए कुंभ क्षेत्र में कई जगहों पर पूरे कुंभ के लिए केंद्र बनाये गये हैं ।
10 फरवरी मौनी अमावस्या के दिन कुंभ नगरी में  4 करोडों़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। अगर इतने लोग प्रयागराज की धरती पर पहुंचते हैं तो उन्हे लाने और वापस उनके गन्तव्य स्थानों तक पहुंचाने की बड़ी जिम्मेदारी भारतीय रेल पर होगी। हालांकि इसके लिए भारतीय रेलवे पूरी तरह से तैयार भी है। उत्तर मध्य रेलवे की तरफ से कुंभ के लिए दर्जनों गाडियां चलाई जा रही है और 10 फरवरी के लिए कुछ विशेष ट्रेनों का संचालन भी किया जायेगा। मौनी अमावस्या के दिन लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे 145 अतिरिक्त ट्रेने भी चलायेगी।
कर्मिशियल इंस्पेक्टर मेला, ए के सिंह के मुताबिक यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे ने इलाहाबाद, नैनी, और छिवकी रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त बुकिंग काउंटर खोले हैं। इलाहाबाद रेलवे परिसर में 56, नैनी में 36, और छिव्की में एक अतिरिक्त काउंटर खोले गये हैं। वहीं संगम क्षेत्र में दस टिकट खिड़की बनाई गई है जहां से यात्री, टिकट ले सकते हैं। आरक्षित टिकटों की भी अतिरिक्त व्यवस्था रेलवे की तरफ से की गई है। 25 स्थायी आरक्षण खिड़की के अलावा संगम क्षेत्र में त्रिवेणी रोड पर एक और फोर्ट रोड पर एक खिड़की ऐसी है जहां से आरक्षित टिकट लिया जा सकता है। वहीं यात्रियों के ठहरने के लिए कुछ जगहों पर यात्री आश्रय की भी व्यवस्था की गई है। ये सारी व्यवस्था उत्तर मध्य रेलवे के इलाहाबाद डिवीजन के जीएम आलोक जौहर और डीआरएम हरेंद्र राव की देखरेख और दिशा निर्देशों पर की गई है।
रेलवे ने स्टेशन पर नया पैदल पार पुल, स्वचलित सीढ़ी, प्रतीक्षालय, पेयजल सुविधा, और  शौचालय सुविधा की व्यवस्था भी की है। सीसीटीवी, चिकित्सा सुविधा और भीड़ नियंत्रण तंत्र का बंदोबस्त भी रेलवे ने किया है । इन सारी व्यवस्थाओं से मेला क्षेत्र में आये साधु संत और श्रद्धालु काफी खुश है…यात्रियों के मुताबिक टिकट के लिए जो अतिरिक्त काउंटर अलग अलग जगहों पर बनाये गये हैं उससे उन्हे काफी सुविधा हो रही है।
मेला क्षेत्र से निकलते ही यात्रियों को ट्रेनों की आवाजाही के बारे में बताने के लिए इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड भी लगाये गये हैं जिनसे यात्रियों को नैनी स्टेशन और इलाहाबाद स्टेशन से गाडियों के आने जाने के बारे में रात दिन जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा एनटीईएस के माध्यम से आवश्यक सूचना देने के लिए इलाहबाद में 7, नैनी में 6, छिव्की में एक और संगम क्षेत्र में 2 अतिरिक्त पूछताछ कार्यालय भी खोला गया है। वहीं रेलवे की व्यवस्था के लिए कई तरह के पम्पलेट भी छपवाये गये हैं जिससे श्रद्धालुओं को ट्रेनों की आवाजाही और उनके लिए की गई व्यवस्था की जानकारी मिल सके और वो सुविधायुक्त कुंभ स्नान करके अपने घरों को लौट सकें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in