उ0प्र0 सरकार द्वारा बालिकाओं के विकास हेतु संचालित योजनाओं का संतों ने की भूरि-भूरि प्रषंसा।

Posted on 06 February 2013 by admin

महंत दातीजी महाराज और योगी सत्यम ने उत्तर प्रदेश सरकार की बालिकाओं के विकास हेतु संचालित कल्याणकारी योजनाओं की तारीफ की। कन्या विद्याधन योजना और वुमेन पावर हेल्प लाइन- 1090 लड़कियों और महिलाओं के वरदान है। दातीजी महाराज ने कहा कि कन्याविद्याधन योजना से गरीब परिवारों की लड़कियों का आत्मविश्वास बढ़ा है। योगी सत्यम कन्या विद्याधन योजना और वुमेन पावर हेल्प लाइन को दूसरे राज्यों मे भी लागू करने हेतु कहा।
तीर्थराज प्रयाग में चल रहे महाकुंभ में उत्तर प्रदेश सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं की जमकर तारीफ हो रही है। महाकुंभ में पधारे साधु-संतों और महात्माओं ने राज्य सरकार की योजनाओं की तारीफ करते हुए दूसरे राज्यों से इन्हें अपने यहां लागू करने की अपील की है। संतों और महात्माओं का कहना है कि उत्तर प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कुशल नेतृत्व में शुरू की गईं कल्याणकारी योजनाओं से समाज के सभी वर्गों के लोगों को बेहद फायदा पहुंच रहा है।
दिल्ली में छतरपुर स्थित शनि धाम मंदिर के महंत दाती जी महाराज और इलाहाबाद में झँूसी स्थित क्रियायोग आश्रम और रिसर्च सेंटर के प्रमुख योगी सत्यम का कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार की कन्या विद्याधन योजना गरीब परिवारों की लड़कियों के लिए एक वरदान की तरह है। आर्थिक अभाव में गरीब परिवारों की लड़कियां अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाती हैं। कन्या विद्याधन योजना शुरू होने के बाद गरीब परिवारों की लाखों लड़कियों को फायदा पहुंचा है। इस योजना से गरीब परिवारों की लड़कियों को उच्च शिक्षा हासिल करने में काफी मदद मिल रही है।
दातीजी महाराज और योगी सत्यम का कहना है कि गरीब परिवारों में कन्या का जन्म होना एक अभिशाप माना जाता है। कन्या विद्याधन योजना से गरीब मां-बाप को बहुत सहारा मिला है। गरीब माता-पिता के मन में एक उम्मीद जगी है कि वह इस योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक मदद से अपनी बेटी को पढ़ा-लिखाकर काबिल बना सकेगा। इस योजना के लागू होने के बाद गरीब परिवारों की लड़कियों का आत्मविश्वास बढ़ा है। अभी समाज में गरीब परिवारों की लड़कियों को हेय दृष्टि से देखा जाता है और मां-बाप भी अपनी बेटियों को बोझ के रूप में देखते हैं। कन्या विद्याधन योजना से निश्चित रूप से उत्तर प्रदेश में एक सकारात्मक बदलाव आएगा। यह योजना एक अच्छी शुरूआत है। गरीब परिवारों की लड़कियां पढ़-लिखकर तरक्की करेंगी और प्रदेश और देश की तरक्की में अपना योगदान देंगी।
कन्या भू्रण हत्या के खिलाफ राष्ट्रव्यापी मुहिम चला रहे दातीजी महाराज कहते हैं कि कन्या विद्याधन योजना से कन्या भू्रण हत्या में कमी आएगी। दातीजी महाराज और योगी सत्यम यह भी कहते हैं कि लड़कियों की भलाई और उनके कल्याण के लिए कन्या विद्याधन योजना को सभी राज्य सरकारों को अपने यहाँ लागू करना चाहिए।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई वुमेन पावर हेल्प लाइन- 1090 की तारीफ करते हुए दातीजी महाराज और योगी सत्यम ने कहा कि इस योजना से महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में भारी कमी आई है। उत्तर प्रदेश में वुमेन पावर हेल्प लाइन-1090 की सफलता को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने भी अपने वुमेन पावर हेल्प लाइन-1090 शुरू की है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए हम केंद्र और सभी राज्य सरकारों से अपील करते हैं कि वो अपने यहां वुमेन पावर हेल्प लाइन की शुरुआत करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments are closed.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in