Categorized | लखनऊ.

भाजपा मैं ही लोधी समाज का हित: ब्रह्मानंद राजपूत

Posted on 05 February 2013 by admin

अखिल भारतीय लोधी राजपूत टेलीफोन डायरेक्टरी एवं परिचय पत्रिका के बैनर तले दिन मंगलवार की सुबह वीरांगना अवंतिबाई पार्क देह्तोरा मैं बैठक आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय लोधी राजपूत टेलीफोन डायरेक्टरी एवं परिचय पत्रिका के उपसंपादक ब्रह्मानंद राजपूत ने की। और संचालन मोरध्वज राजपूत ने किया बैठक मैं लोधी समाज के मोजूदा राजनैतिक और सामजिक हालत पर चर्चा की गयी ।

बैठक मैं ब्रह्मानंद राजपूत ने कहा की बिना शिक्षा के लोधी समाज का उत्थान संभव नहीं है। शिक्षा के अलावा युवाओं की राजनीति मैं सभागिदारी भी जरूरी है। उन्होंने कहा की लोधी समाज का सपा, कांग्रेस, बसपा जैसी पार्टियों ने हमेशा फायदा उठाया है। सपा ने तो अभी हाल ही मैं लालसिंह लोधी को जिलापंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी न घोषित कर अपनी लोधी विरोधी मानसिकता का परिचय दे दिया । इसलिए आने वाले लोकसभा चुनाव मैं भाजपा को समर्थन देने पर विचार किया जाएगा क्योकि भाजपा ही हमेशा से लोधी समाज की हितेषी रही है। चाहे देह्तोरा ग्राम मैं 2005 मैं गरीब किसानो की जमीन का अधिग्रहण मामला हो हमेशा से भाजपा ने ही लोधी समाज की लडाई लडी है इसलिए लोधी समाज भाजपा को समर्थन देने पर विचार करेगा क्योकि भाजपा मैं ही लोधी समाज का हित है।

इसके अलावा पवन लोधी ने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के भाजपा मैं आने से भाजपा को एक नयी उर्जा मिलेगी और प्रदेश मैं भाजपा को एक नेतृत्व मिलेगा । उन्होंने कहा की समाज के उत्त्थान के लिए जरूरी है लोधी समाज का राजनैतिक और सामजिक रूप से एकजुट होना क्योकि बिना समाज की एकजुटता के लोधी समाज की दरिद्रता खतम नहीं होगी इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे।

इनके अलावा मोरध्वज राजपूत, दुष्यंत, पवन लोधी, नीतेश राजपूत ने अपने विचार व्यक्त किये और सैंकडो लोधी बन्धुओ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। फोटो

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in