Categorized | लखनऊ.

लोकसभा चुनाव से जुड़ी बयानबाजी को हास्यास्पद बताया

Posted on 05 February 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव की लोकसभा चुनाव से जुड़ी बयानबाजी को हास्यास्पद बताया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं सदस्य विधानपरिषद हृदयनारायण दीक्षित ने श्री यादव के बयान पर पलटवार करते हुए सवाल उठाया कि जब उनकी दृष्टि में केन्द्र सरकार तिकड़म में माहिर है, केन्द्र ने 4 बरस तक जनविरोधी नीतियाँ चलाकर देश को बर्बाद किया है तो ऐसी केन्द्र सरकार के पक्ष में मंहगाई, खुदरा व्यापारियों  की रोजी-रोटी छिनने वाली एफ.डी.आई. और भ्रष्टाचार आदि मुद्दो के बावजूद समाजवादी पार्टी ने आज्ञाकारी समर्थक दल की भूमिका क्यों अपनाई ? केन्द्र सरकार की सभी जनविरोधी नीतियों का समर्थन सपा ने क्यों किया? वरिष्ठ नेता एवं सपा प्रमुख मुलयाम सिंह यादव को राज्य की जनता के इन सवालों का उत्तर देना ही होगा कि आखिरकार सपा क्यों केन्द्र सरकार की अंगरक्षक बनी रही है। सपा आज भी केन्द्र का समर्थक दल क्यों है ?

श्री दीक्षित ने कहा सपा ने ही संसद में केन्द्र का बहुमत बनाये रखा है। सपा ने कांगे्रसी केन्द्र सरकार की हर एक जनविरोधी नीति का समर्थन किया है। अब जब आम चुनाव पास आ गये है सपा स्वयं को केन्द्र सरकार के पापों से अलग सिद्ध करना चाहती है। लेकिन राज्य की जनता को मूर्ख नही समझना चाहिए। अब जनता जागरूक है, सब जानती है। कांगे्रस सपा और बसपा मिलकर ही केन्द्र सरकार चला रहे है। तीनों एक है, तीनों एक जैसे है, तीनों की नीतियां एक है, और तीनों की कार्यशैली व नीतियां जनविरोधी है। आम चुनाव में जनता तीनों से बदला लेगी। वह सपा और बसपा को केन्द्र की कांगे्रसी सरकार से अलग नही देखती । भाजपा ने ही प्रमाणिकता के साथ केन्द्र की जनविरोधी नीतियों का विरोध किया है। जनता तीनों से पीडि़त है। संप्रग सरकार के दिन गये। अब भाजपा के नेतृत्व वाले राजग के सरकार की बारी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in