Categorized | लखनऊ.

सरकार पूँजीपतियों व भ्रष्चारियों, तथा माफियाओं के हाथों कटपुतली बन चुकी है

Posted on 05 February 2013 by admin

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान ने सपा सरकार को घेरते हुये कहा कि मुख्यमंत्री पूँजीपतियों के हाथों लालबत्ती का सौदा करके डाॅ लोहिया के समाजवादी सिद्वान्तों को दफन कर दिया। राष्ट्रीय लोकदल मुख्यमंत्री के इस कार्य की घोर निन्दा एवं भत्र्सना करता है।
श्री चैहान ने बताया कि सपा सरकार के मुखिया ने डेढ़ करोड़ चन्दा देने वाले बंगाल के पूँजीपति सुदीप सेन को पर्यटन विभाग में राज्यमंत्री का पद सौंपा। इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार पूँजीपतियों व भ्रष्चारियों, तथा माफियाओं के हाथों कटपुतली बन चुकी है। भ्रष्टाचार के खिलाफ उसका दावा सिर्फ छलावा है इससे सरकार का असली चेहरा सामने आ गया।
राष्ट्रीय लोकदल मुख्यमंत्री को आगाह करता है कि प्रदेष की जनता की गाढ़ी कमायी को लालबत्ती के रूप में बड़े-बडे़ पूँजीपतियों, माफियाओं, व अपराधियों के हाथों बेचने से बाज आये। प्रदेष की सत्तर फीसदी आबादी गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन कर रही है। आजादी के बाद भी अभी सरकार की जनकल्याण योजनाओं का लाभ दलितों, वंचितों, पिछड़ों, तथा समाज के अन्तिम व्यक्तियों को अभी तक नहीं मिला है। किसानों की माली हालत दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। डीजल, खाद, बिजली की मंहगाई ने उसकी कमर तोड़ दी है ऐसे में सरकार का लालबत्ती का सौदा करना सरासर लोकतंत्र के खिलाफ है।
राष्ट्रीय लोकदल के प्रवक्ता प्रो0 के0के0 त्रिपाठी ने बताया कि डाॅ0 लोहिया यदि आज जिन्दा होते तो आज ही मुख्यमंत्री से इस्तीफा की मांग करते इसका जीता जागता उदाहरण 1969 में केरल में पिल्लई की सरकार द्वारा किसानों पर लाठी चार्ज के खिलाफ डाॅ लोहिया ने तुरन्त मुख्यमंत्री पिल्लई से इस्तीफा मांगा और फलस्वरूप देना पड़ा। श्रद्धेय चै0 चरण सिंह भी पूँजीपतियों, माफियाओं, व अपराधियों को सरकार में शामिल करने तथा उन्हें टिकट देने के घोर विरोधी थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in