कुम्भ मेला में राषन कार्डो के निर्गत करने के अभियान के तहत अब तक कुल 75 हजार राषन कार्ड जारी किए गये जिसमें 2.20 लाख कल्पवासी आच्छादित हुए

Posted on 05 February 2013 by admin

कुंभ मेला में राषन कार्डो के निर्गत करने के अभियान के तहत अबतक कुल लगभग 75000 राषन कार्ड जारी किये जा चुके है। जिसमें सम्मलित कुल यूनिटों की संख्या 2.20 लाख है। अपर जिलाधिकारी श्री अखिलेष ओझा ने बताया कि कुंभ नगर में राषन कार्डो पर गेहूँ रू0 4.65 प्रति किलो, आटा रू0 5.00 प्रति किलो, चावल रू0 6.15 प्रतिकिलो व चीनी रू0 13.50 प्रतिकिलो की दर से दी जा रही है। उन्हांेने बताया कि प्रति राषन कार्ड पर आटा 20 किलो, चावल 15 किलो, चीनी 5 किलो व मिट्टी का तेल रू0 15.40 प्रति लीटर की दर से 05 लीटर प्रति राषन कार्ड दिया जा रहा है। श्री ओझा ने यह भी बताया है कि रसोई गैस का रिफिल सिलेण्डर रू0 1249.50 की दर से उपलब्ध कराया जा रहा है।
बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी कुंभ मेला श्री आर0आर0 शुक्ला ने बताया कि सेक्टर कार्यालयों से अबतक कुल 11039.05 कुन्तल आटा, 9342.20 कुन्तल चावल, 9456.75 कुन्तल चीनी एवं 377 कुन्तल गेहूँ का परमिट गोदामों हेतु जारी किया जा चुका है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in