Categorized | लखनऊ.

महिला जनजागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया

Posted on 05 February 2013 by admin

divyamishraमहिलाआंे की आत्मर्निभरता के लिए परिवार का सहयोग और उपयुक्त अवसर सबसे ज्यादा जहरी है उक्त उदगार उ0प्र0 राज्य समाज कल्याण वोर्ड की चेयर परसन डाॅ0 दिव्या मिश्रा (राज्यमंत्री) द्वारा जन जागरूकता संगोष्टी के उद्घाट के अवसर पर व्यक्त किये । ज्ञात हो कि ग्रामीण महिला जनकल्याण संस्थान द्वारा ग्राम नौबस्ता शाहमऊ में महिला जनजागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुये डाॅ0 मिश्रा ने कहा कि यह अत्यंत प्रसंनता का विषय है कि संस्थान द्वारा महिलाओं एंव खास कर किशोरियो को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है उन्होने परिवार के लोगो से अपील की कि वे अपनी बहु बेटियोे को अवसर दे तथा उनकी आवश्यकता के अनुसार सहयोग करें । राज्य मंत्री ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, कन्याभू्रण हत्या जैसे विषय पर भी चर्चा की।
कार्यक्रम में उ0प्र0 राज्य समाज कल्याण वोर्ड के सचिव आर के सिंह ने कहा बोर्ड इस तरह के प्रयासो की शराहना करता है तथा भविष्य में ऐसी संस्थाओ के साथ कार्य करना चाहता है।
divyamishra1संस्थान की सचिव रेनू सिंह ने सभी प्रतिभागियो एवं अतिथियो का स्वागत करते हुये कहा कि आज मेरा सपना साकार होने जा रहा है मैं आज अपने गांव की महिलाआंे एवं किशोरियोें को आत्मनिर्भर बनाने जा रही हूँ उन्होने आगे भी इसी प्रकार के कार्यक्रमों को आयोजित करने का वादा किया रेनू सिंह ने अपने परिवार के सदस्यो द्वारा किये जा रहे सहयोग के लिए भी आभार जताया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजू त्रिपाठी, श्रुति श्रीवास्तव, ज्योती मिश्रा, डाॅ आन्नद आदि ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर सिलाई, कढ़ाई केन्द्र का उद्घाटन एवं वृक्षा रोपण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से एस0पी0 सिंह, हरपाल सिंह, अनुज सिंह, मयंक सिंह, प्रयंक श्रीवास्तव, अंजली आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in