Categorized | लखनऊ.

अपनी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में दौरा किया

Posted on 02 February 2013 by admin

kalraj-mishraभारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं लखनऊ पूर्व के विधायक कलराज मिश्र  ने आज अपनी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में दौरा किया। श्री मिश्र ने लालबहादुर शास्त्री द्वितीय वार्ड में चल रहे विकास कार्यो का निरीक्षण कर जनता से समस्याओं की जानकारी ली।
श्री मिश्र आज सुबह अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में दौरा कर जनसमस्याओं की जानकारी ली। क्षेत्रीय जनता से उनकी समस्याओं के बाबत जानकारी प्राप्त करने के बाद श्री मिश्र ने कहा जनहित के कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का मैं हर संभव प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा राज्य सरकार विकास कायों को लेकर भी राजनीति कर रही है। भाजपा विधायक ने पूर्व विधानसभा के विकास कार्यो के लिए धन आवंटन में राज्य सरकार द्वारा उपेक्षा बरते जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस आशा व विश्वास के साथ जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है, उस जनअपेक्षा के अनुरूप मैं खरा उतरू इसका प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा क्षेत्र के विकास के लिए धन की कमी को आने नही दिया जायेगा।
श्री मिश्र के साथ भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, पार्षद देवेन्द्र वर्मा, राकेश सिंह, अखिलेश गिरी, आर0सी0 सिंह, आकाश दुबे, वत्सल बाजपेई सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in