Categorized | लखनऊ.

सूबे के मुख्यमंत्री व मंत्री ईमानदारी होंगे तो नीचे के अधिकारी भ्रष्टाचार की हिम्मत नहीं करेगे

Posted on 02 February 2013 by admin

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान ने सपा के मुखिया व सरकार के वरिष्ठ मंत्री द्वारा नौकरषाहों पर डण्डा चलाने की घोर निन्दा करते हुये कहा कि यदि सूबे के मुख्यमंत्री व मंत्री ईमानदारी होंगे तो नीचे के अधिकारी भ्रष्टाचार की हिम्मत नहीं करेगे।
श्री चैहान ने बताया कि श्रद्धेय चैधरी चरण सिंह का मानना था कि भ्रष्टाचार सदैव ऊपर से नीचे की तरफ जाता है। वह अपने जीवन-काल में ईमानदारी, जनसेवा व जनता के प्रति जवाबदेही को लोकतंत्र का असली हथियार मानते थे। उनका मानना था कि जब सरकार का मुखिया ईमानदार होगा तो नीचे के अधिकारी भ्रष्टाचार की हिम्मत नहीं जुटा पायेंगे। श्रद्धेय चैधरी चरण सिंह अपने मुख्यमंत्रित्व काल में सुबह एक थाने पर किसान के रूप में पहुंच कर एफ0आई0आर0 लिखाने का जिक्र किया तो थानेदार द्वारा हीलाहवाली करने पर उन्होंने कहा कि मैं प्रदेष का मुख्यमंत्री हूँ दूसरे दिन से ही पूरे प्रदेष में उनके मुख्यमंत्रिव काल में कोई भी अधिकारी भ्रष्टाचार की हिम्मत नहीं जुटा पाया।
श्री चैहान ने सूबे के मुख्यमंत्री को कटघरे में खड़ा करते कहा कि वह नौकरषाहों को पत्ते की तरह फेटने से बाज आये क्योंकि जिसके घर खुद शीषे के होते हैं वह दूसरे के घरों पर पत्थर नहीं फेंकते।
राष्ट्रीय लोकदल के प्रवक्ता प्रो0 के0के0 त्रिपाठी ने बताया कि उ0प्र0 की विगत सुश्री मायावती सरकार ने तो भ्रष्टाचार की सीमा ही पार कर दी थी कि उनकी सरकार के कई मंत्री व विधायक जेलों की हवा खा रहे है। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह व मायावती स्वयं आय से अधिक सम्पत्ति की जाँच के घेरे में हैं। विगत बसपा सरकार में इंजीनियर, डाॅक्टर नौकरषाहों व भ्रष्ट मंत्रियों के गठजोड़ ने जनता की गाढ़ी कमाई को दोनों हाथों से लूटा इसका उदाहरण उ0प्र0 में खाद्यान्न घोटाला, एन0आर0एच0एम0 घोटाला, आबकारी घोटाला, ताजकारीडोर घोटाला, लैकफेड घोटाला, जैसे अनेक मामलों की जाँच सी0बी0आई0 मुस्तैदी से कर रही है। प्रदेष के कई मंत्री, विधायक व भ्रष्टाचार में लिप्त नौकरषाह जेलों में बन्द हैं। प्रदेष में भ्रष्ट मंत्रियों व नौकरषाहों की साठगाँठ से भ्रष्टाचार की सीमा पार कर चुका है। प्रदेष की माली हालत चरमरा गयी है।
राष्ट्रीय लोकदल मुख्यमंत्री से मांग करता है कि भ्रष्टाचार में लिप्त मंत्रियों व नौकरषाहों के साथ सख्त से सख्त कार्यवाही करते हुये उन्हें बाहर का रास्ता दिखाये। राष्ट्रीय लोकदल प्रदेष की जनता से अपील करता है कि लूटेरे नेताओं को विधायक व संासद बनने से रोके तभी प्रदेष का चहूँमुखी विकास होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in