Categorized | लखनऊ.

नगरीय स्थानीय निकायों में निष्कासित किये गये संविदा कर्मियों के संबंध में सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश

Posted on 02 February 2013 by admin

प्रदेश के नगरीय स्थानीय निकायों में शासन के आदेशों के विपरीत नियम विरूद्ध, मनमाने ढंग से तथा निहित स्वार्थवश अनुचित लाभ पाने के उद्देश्य से संविदा के आधार पर नियुक्तियां की गयी थी, जिसे समाप्त करने के लिये गत जुलाई में निर्देश दिये गये थे। निष्कासित संविदा कर्मचारियों के संबंध में प्रदेश शासन द्वारा व्यक्तिवार सूचनाएं नगर आयुक्तों एवं जिलाधिकारियों से माॅगी गयी हैं।
यह जानकारी आज यहाॅ विशेष सचिव नगर विकास श्री श्रीप्रकाश सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि निष्कासित किये गये प्रत्येक संवर्ग के संविदा कर्मियों की नियुक्ति एवं सेवा समाप्ति की तिथि के साथ कुल निष्कासित कर्मियों की संख्या तथा यह कर्मचारी किस प्रक्रिया के अन्तर्गत नियुक्त किये गये थे और वर्तमान में निकायों में निष्कासित कर्मियों की क्या आवश्यकता है, की सूचना एक सप्ताह में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in