Categorized | लखनऊ.

आदर्श नगर योजना के तहत नगर निकायों को 33 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

Posted on 02 February 2013 by admin

आदर्श नगर योजना के तहत इस वित्तीय वर्ष में अब तक प्रदेश की 67 नगर निकायों का चयन कर उन्हें वित्तीय सहायता दिये जाने का निर्णय उत्तर प्रदेश सरकार ने लिया है। इस योजना के तहत इस वित्तीय वर्ष में 76 करोड़ रुपये की वित्तीय व्यवस्था है जिसमें से 07.00 करोड़ रुपये नगरपालिका परिषदों के लिये और 69.00 करोड़ रुपये नगर पंचायतों के लिये आवंटित है।
यह जानकारी नगर विकास मंत्री मोहम्मद आज़म खाॅं ने दी। उन्होंने बताया कि आदर्श नगर योजना के तहत एक लाख से कम आबादी वाले नगर निकायों में सड़क, पेयजल, सीवरेज, मार्ग प्रकाश, साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट जैसी अवस्थापना सुविधाओं के लिये राज्य सरकार द्वारा वित्तीय सहायता दी जाती है।
नगर विकास मंत्री ने बताया कि अब तक 42 नगर निकायों को प्रथम किस्त, 29 निकायों को द्वितीय किस्त, 29 निकायों को तृतीय किस्त और एक निकाय को चतुर्थ किस्त के रूप में कुल 33.34 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की जा चुकी है।
श्री खाॅं ने बताया कि जिन नगरपालिका परिषदों को कुल 07.00 करोड़ रुपये धनराशि जारी की गयी है उनमें उन्नाव की बांगरमऊ, मुजफ्फर नगर की खतौली, बरेली की नवाबगंज, चित्रकूट की कर्वी, सीतापुर की महमूदाबाद, बरेली की बहेड़ी, बलिया की रसड़ा, शामली की कैराना, सहारनपुर की देवबन्द, हरदोई की बिलग्राम, फैजाबाद की रूदौली, संतकबीर नगर की खलीलाबाद, फिरोज़ाबाद की टूण्डला, संत रविदास नगर की भदोही, सहारनपुर की नकुड़ और फिरोज़ाबाद की सिरसागंज नगरपालिका परिषद शामिल हैं। शेष 26.34 करोड़ रुपये की धनराशि नगर पंचायतों को जारी की गयी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in