Categorized | लखनऊ.

बिगड़ते हालातो को लेकर चिन्तित है तो सूबे की कमान अपने हाथों में क्यों नही ले लेते ?

Posted on 01 February 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव वाकई में प्रदेश के बिगड़ते हालातो को लेकर चिन्तित है तो सूबे की कमान अपने हाथों में क्यों नही ले लेते ? प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि सपा प्रमुख कब यह एहसास करेंगे कि मुख्यमंत्री वह नही वरन् श्री अखिलेश यादव जी है।
राज्य मुख्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि कभी राज्य के मंत्रियों तो कभी प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर सपा प्रमुख क्या संदेश देना चाहते है ? राज्य में बढ़ती अराजकता के हालात यह है कि सूबे के ताकतवर काबीना मंत्री अधिकारियों पर डण्डे की बात कर रहे है। वहीं दागदार अफसरों को लगातार संरक्षण भी दिया जा रहा है। राज्य की सत्ता पर हावी होने की होड़ से राज्य में विकास कार्यो प्रभावित हो रहे है। राज्य में सरकार और प्रशासनिक अमला असमंजस का शिकार है। प्रोन्नति पाने वाले अधिकारी अपनी नई तैनाती को लेकर दुविधाग्रस्त है। जिलों मंे तैनात प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर शासन स्तर तक बैठे वरिष्ठ अफसर भी मुख्यमंत्री, सपा प्रमुख सहित अन्य नेताओं द्वारा की जा रही बयानबाजी को लेकर तनाव में है। राज्य का विकास ठप हो गया है। जनता अपनी समस्याओं को लेकर इधर उधर भटक रही है।
उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक कार्यक्रम के दौरान अफसरों को फिर चेताया कि वो ठीक से काम करे अन्यथा कार्यवाही होगी। श्री पाठक ने सवाल किया कि नियुक्ति से लेकर गृहविभाग तक के महत्वपूर्ण विभाग मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के अधीन है फिर बार-बार चेतावनी ही क्यों ? राज्य सरकार की कार्यशैली को लेेकर सत्तारूढ़ दल के प्रमुख मुलायम सिंह यादव सहित सरकार के ताकतवर मंत्रीगण ही सवाल खड़े कर रहे है। सपा प्रमुख कई बार सरकार के मंत्रियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जनअपेक्षाओं पर खरा न उतरने की बात कर कार्यवाही की चेतावनी देते रहे है लेकिन सपा प्रमुख की चेतावनियाँ अखबारों की सुर्खिया तो बनी किन्तु जनता को कोई लाभ नही हुआ।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि राज्य में बढ़ते अपराध और अराजकता से जनता भयभीत है पूरे प्रदेश में सत्तारूढ दल के लोगों द्वारा किये जा रहे कारनामों से सपा सरकार का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है। सत्ता के कई केन्द्र होने के कारण प्रशासनिक अधिकारी ताकतवर केन्द्रों से जुडकर सरकार की कमजोरी का लाभ उठा रहे है। सरकार की प्रशासनिक तंत्र पर लगातार पकड़ कमजोर हो रही है। उन्होंने कहा शासन सत्ता चलाने के लिए डण्डे की नही स्पष्ट नीति और नीयत की जरूरत होती है। यदि सपा सरकार पूरी ईमानदारी से राजनीति से ऊपर उठ कर भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ कार्यवाही करती और जनहित में योजनाएं बनाती तो अफसरों पर भी उसकी पकड़ मजबूत होती। पार्टी प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि नौकरशाही को धमकाने से अच्छा है कि राज्य में अनिर्णय के वातावरण को समाप्त कर जनहित में योजनाओं को बनाकर उनको लागू करने का काम करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in