Categorized | लखनऊ.

प्रदेश के अधिकारियों के प्रति अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए जो खबरें प्रकाशित हुई हैं उनसे उनका कोई लेना-देना नहीं

Posted on 01 February 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री मोहम्मद आज़म खाॅं ने आज यहंा कहा कि कुछ अखबरों में उनके हवाले से प्रदेश के अधिकारियों के प्रति अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए जो खबरें प्रकाशित हुई हैं उनसे उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने इन खबरों का पुरजोर खण्डन करते हुये कहा कि उन्होंने इस तरह की कोई बात संबंधित कार्यक्रम में नहीं कही है। इन खबरों को निराधार, भ्रामक और सत्य से परे बताते हुये उन्होंने कहा कि इस प्रकार की भ्रामक ख़बरे प्रकाशित करा कर मेरी व उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार की छवि को ख़राब करने की साजि़श रची जा रही है।
नगर विकास मंत्री ने कहा कि जिस कार्यक्रम के हवाले से यह खबर प्रकाशित की गयी है उसमें कोई भी मीडिया प्रतिनिधि न तो आमंत्रित किया गया था और न ही उनमें से कोई वहां मौके पर मौजूद था। ऐसी स्थिति में इस प्रकार का भ्रामक, निराधार व सत्य से परे समाचार प्रकाशित करना न केवल अशोभनीय है, बल्कि स्वच्छ पत्रकारिता के सिद्धातों के भी खिलाफ है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार कि असत्य खबर प्रकाशित करना पत्रकारिता की गरिमा, मर्यादा तथा नैतिकता की सभी सीमाओं को लांघने जैसा है।
श्री आज़म खाॅं ने कहा कि पत्रकारों को इस प्रकार की निराधर व असत्य खबर प्रकाशित करने से हमेशा बचना चाहिये और स्वच्छ पत्रकारिता के उसूलों पर चलना चाहिये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in