Categorized | लखनऊ.

पार्टी के पक्ष में सघन जनसम्पर्क करने का आव्हान किया

Posted on 01 February 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज यहां पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं से अब राजधानी में रहने का मोह छोड़कर अपने अपने क्षेत्रों में जाकर समाजवादी पार्टी के पक्ष में सघन जनसम्पर्क करने का आव्हान किया। उन्होने कहा कि जहाॅ समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी घोषित हैं, वहां उनके लिए प्रचार में जुटें। समाजवादी पार्टी के लिए प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज कराने का लक्ष्य हासिल करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
श्री राजेन्द्र चैधरी ने बताया कि श्री यादव यहां पार्टी के राज्य मुख्यालय,               19 विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ में एकत्र सैकड़ों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर विधायक, अल्पसंख्यक, नौजवान तथा महिलाएं भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी की प्रदेश में बहुमत की सरकार बनी है जिसकी देशभर में चर्चा है। इस सरकार ने कई ऐसे जनहित के कार्य किये हैं जिनकी अन्य प्रदेशों में नकल की जा रही है। हमें इस सबकी जानकारी आम जनता तक पहुॅचानी चाहिए।
श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि पिछड़ी जातियों, दलितों की छोटी जातियों और अल्पसंख्यकों को मान सम्मान तथा रोटी रोजगार देने का काम समाजवादी पार्टी ने किया है। एफडीआई का विरोध कर घरेलू अर्थव्यवस्था को चैपट होने से बचाया है। प्रोन्नति में आरक्षण के लिए भी संसद तक लड़ाई लड़ी गई है। समाजवादी पार्टी ने समाज के सभी वर्गो के हित में काम किए है। जो किसान, वकील, व्यापारी पिछले पांच साल तक बदहाल रहे उनको अब जाकर समाजवादी पार्टी की सरकार में राहत मिली है। समाजवादी पार्टी अपने वायदों पर अमल करना जानती है। जनता के भरोसे को कायम रखना हमारा फर्ज है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव कभी भी हो सकते है। हमें अभी से इसके लिए तैयार रहना है। समाजवादी पार्टी सरकार की उपलब्धियों को लेकर हमें जनता के बीच जाना होगा। कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में जुटकर काम करें। लोकसभा के चुनाव में विधान सभा चुनाव का इतिहास दुहराना है। जितने ज्यादा हमारे प्रत्याशी लेाकसभा में जीतकर जाएगें दिल्ली की केन्द्रीय राजनीति में हमारा उतना ही दबाव बनेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in