Categorized | लखनऊ.

हज समितियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रधानमंत्री से शिरकत करने का पुनः अनुरोध

Posted on 01 February 2013 by admin

सऊदी अरब में भारतीय हज यात्रियों के साथ होने वाले    दुव्र्यवहार पर राष्ट्रीय सम्मेलन में होगा विमर्श
आज़म खाॅ ने प्रधानमंत्री को लिखा एक और पत्र

उत्तर प्रदेश के हज एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद आज़म खां ने प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह से आगामी फरवरी-मार्च में आयोजित किये जाने वाले राज्य हज समितियों के राष्ट्रीय सम्मलेन में शिरकत करने के लिए पुनः आग्रह किया है। इस सिलसिले में गत 30 जनवरी को प्रधानमंत्री को लिखे गए अपने एक पत्र में श्री आज़म खां ने प्रधानमंत्री का ध्यानाकर्षण विगत 19 नवम्बर को उनको लिखे गए अपने उस पत्र की ओर किया, जिसमें उन्होंने सऊदी अरब में भारतीय हज यात्रियों के साथ होने वाले अपमानजनक व्यवहार और इसकी वजह से इन यात्रियों का वहां होने वाली दिक्कतों की विस्तार से चर्चा करते हुए लिखा था कि उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के अध्यक्ष होने के नाते हज यात्रियों की इन समस्याओं के निराकरण हेतु वह फरवरी-मार्च में देश की विभिन्न राज्य हज समितियों का एक राष्ट्रीय सम्मलेन आयोजित करने जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री से इस सम्मेलन में शिरकत करने अनुरोध किया था।
प्रधानमंत्री कार्यालय से दो माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी  उनके पूर्व पत्र के सम्बन्ध में कोई उत्तर न मिलने पर अपने ताज़ा पत्र में दुःख व्यक्त करते हुए श्री आज़म खां ने कहा है कि यदि प्रधानमंत्री इस सम्मलेन में भाग लेते हैं और सऊदी अरब में भारतीय हज यात्रियों को पेश आने वाली समस्याओं के हल के लिए उचित कार्यवाही किये जाने का यकीन दिलाते हैं, तो इससे हमारे मुल्क के हज यात्रियों को बहुत बड़ी दिलासा मिलेगी। उन्होंने यह भी लिखा है कि यदि उनके द्वारा प्रधानमंत्री को लिखे गए पत्रों के उत्तर में भारतीय हज यात्रियों की दुश्वारियों को दूर करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा उठाये गए क़दमों की जानकारी भर ही दे दी जाती है तो इससे सऊदी हुकूमत से दुखी और परेशान भारतीय हज यात्रियों में उम्मीद की एक नयी किरण जागेगी। उन्होंने अपने पत्र में आशा व्यक्त की है कि प्रधानमंत्री इन परेशानियों को समझेंगे और हज यात्रा को सुखद बनाने में भरपूर सहयोग करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in