Categorized | लखनऊ.

के.सी. त्यागी जी को पार्टी द्वारा बिहार से राज्य सभा में भेजे जाने पर हर्ष ब्यक्त किया

Posted on 01 February 2013 by admin

जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेष अध्यक्ष सुरेष निरंजन भइया जी ने पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एवं प्रवक्ता के.सी. त्यागी जी को पार्टी द्वारा बिहार से राज्य सभा में भेजे जाने पर हर्ष ब्यक्त किया है और इसके लिए उन्होंने उत्तर प्रदेष पार्टी इकाई की तरफ से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 शरद यादव जी को हार्दिक बधाई दी है । उन्होंने कहा है कि श्री त्यागी जी को राज्य सभा का सदस्य बनाये जाने पर पार्टी को 2014 के लोकसभा चुनाव एवं बिहार सहित उत्तर प्रदेष जैसे राज्यों के संगठन को सीधा लाभ मिलेगा । उन्होंने कहा है कि यह पार्टी की राष्ट्रीय विचार धारा को दर्षाता है और पार्टी की विचार धारा देष के अन्य हिस्सों विषेषकर उत्तर प्रदेष जैसे बड़े राज्यों में फैले इसके लिए पार्टी का यह कदम पार्टी की रणनीति का हिस्सा है । उन्होंने श्री त्यागी जी को बधाई देते हुए उनसे अपेक्षा की है कि वे उत्तर प्रदेष के निवासी हैं इसलिए प्रदेष के पार्टी कार्यकर्ताओं को उनसे पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिषा में सहयोग मिलेगा । उन्होंने कहा है कि श्री त्यागी जी के राज्य सभा में भेजे जाने के निर्णय से पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है । श्री भइया जी ने कहा है कि 7 फरवरी को राज्य सभा के सदस्य के रूप में निर्वाचित घेषित होने के बाद श्री के.सी. त्यागी जी का लखनऊ में बड़े समारोह में हार्दिक अभिनन्दन किया जाएगा और प्रदेष के अन्य हिस्सों में पार्टी के कार्यक्रम लगाए जाएगें । श्री त्यागी को पार्टी के वरिष्ठ नेता सुबाष चन्द्र श्रीवास्तव, जगदीष लाल श्रीवास्तव, सुभाष पाठक, रामहर्ष वर्मा, डा0 लोलारख उपाध्याय, राणा प्रताप यादव, रामानुज शर्मा, श्रीमती इन्दिरा देवी सहित पार्टी के सैकड़ों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाई देते हुए मा0 शरद यादव जी के प्रति आभार प्रकट किया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in