Categorized | लखनऊ.

श्री राम भरोसे, पुलिस अधीक्षक की सेवानिवृत्त के अवसर पर विदाई

Posted on 01 February 2013 by admin

श्री राम भरोसे, पुलिस अधीक्षक, अपराध शाखा अपराध अनुसंधान विभाग, उ0प्र0, लखनऊ की सेवानिवृत्त के अवसर पर दिनांक 31.01.2013 को समय 11ः00 बजे मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, 1-तिलक मार्ग, लखनऊ पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यालय के समस्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण उपस्थित थे। श्री राम भरोसे को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

श्री राम भरोसे का जन्म 22 जनवरी 1953 को जनपद एटा में हुआ था। वर्ष 1984 में प्रान्तीय पुलिस सेवा ज्वाइन किये। प्रशिक्षणोपरान्त पुलिस उपाधीक्षक बदायॅंू, सीतापुर, लखनऊ, हरदोई, मऊ एवं आगरा के पदों पर नियुक्त रहे हैं।

जनवरी 1994 में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रोन्नति प्राप्त करने के उपरान्त अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत, मीरजापुर, अलीगढ़, अम्बेडकरनगर, बुलन्दशहर, मुजफ्फरनगर, बहराईच, हमीरपुर, आजमगढ़, प्रतापगढ़, फैजाबाद, गोरखपुर, अभिसूचना मेरठ, सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ, भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ, उप सेनानायक चतुर्थ वाहिनी पीएसी, इलाहाबाद के पदों पर नियुक्त रहे हैं।

जुलाई 2008 में ‘भारतीय पुलिस सेवा’ में प्रोन्नति के उपरान्त पुलिस अधीक्षक, बुलन्दशहर, खीरी, मऊ, जौनपुर, बहराईच, मथुरा, फतेहपुर एवं बलिया के पदों पर नियुक्त रहे हैं। वर्तमान में पुलिस अधीक्षक, अपराध शाखा अपराध अनुसंधान विभाग, उ0प्र0 लखनऊ के पद पर नियुक्त थे, जहाॅं से आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

स्वतंत्रता दिवस 2010 के अवसर पर दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिये ‘पुलिस पदक’ प्रदान किया गया है।

श्री राम भरोसे अत्यन्त परिश्रमी एवं संवेदनशील अधिकारी रहे हैं। पुलिस कर्मियों व आम आदमी की समस्याओं के प्रति अच्छी कार्यशैली एवं अच्छे व्यवहार के कारण विभाग और आम लोगों में सदैव लोकप्रिय रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in