सुरक्षा व्यवस्था में फोर्स के साथ हर क्षेत्र में तैनात है 4500 होमगार्डस के जवान

Posted on 31 January 2013 by admin

होमगार्डस के जवान सेवाभाव एवं लगन से निभा रहे है ड्यूटी।
गंगा यमुना और सरस्वती के इस समागम स्थल पर दुनियाँ के सबसे विषालतम् समागम हो रहा है, यहाँ पर देष-विदेष के कोने-कोने से आये हुए स्नानार्थियों की सुविधा व सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम किये गये है। इस कुम्भ मेला में आये हुए स्नानार्थियों की सुरक्षा में पुलिस, पी0ए0सी0, कमाण्डों तथा पैरामिलिट्री फोर्स जल पुलिस तैनात है, पुलिस बल के साथ उनके कंधों से कंधा मिलाकर उनकी सुरक्षा में उत्तर प्रदेष होमगार्डस के 1 कमांडेण्ट, 5 इंस्पेक्टर, 15 प्लाटून कमाण्डर, 40 ब्लाग अर्गेनाइजर, 50 हवलदार, 50 चतुर्थ श्रेणी के साथ 4500 जवान भी तैनात है।
कुम्भ मेला के होमगार्ड के कमाण्डेन्ट सुधारकराचार्य पाण्डेय ने बताया कि होमगार्डस पूरे कुम्भ मेला क्षेत्र व सभी थानों मंे अपनी सेवाए दे रहे है। होमगार्डो को रहने के लिए चार जगहो पर पुलिस लाइन बनायी गयी है। जो काली सड़क, आइजर ब्रिज, अरैल, और झँूसी में स्थापित है।
उन्होंने बताया कि सभी होमगार्डस पूरी मुस्तैदी के साथ सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस के यातायात बैरियर, स्नानघाट, जल पुलिस, पाण्डालों व अखाड़ों आदि की सुरक्षा मंे तैनात किये गये है जो अपने कार्य को पूरे सेवाभाव, ईमानदारी एवं लगन के साथ अपनी ड्यूटी कर रहे है।
होमगार्डस की ड्यूटी आठ-आठ घण्टों के लिए लगाई जाती है परन्तु मुख्य स्नान पर्वो पर वे अपनी ड्यूटी से अधिक अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों को ध्यान में रखकर अपना कार्य कर रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in