Categorized | Latest news, लखनऊ.

राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की

Posted on 31 January 2013 by admin

press_r2_c1शहीद स्मारक पर दीपदान भी किया

051राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल  श्री बी.एल.जोशी एवं मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज शाम यहां शहीद स्मारक पर आयोजित दीपदान कार्यक्रम में भाग लिया। राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इस अवसर पर गांधी जी के प्रिय भजनों को भी सुना।
032इसके उपरान्त राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने गोमती तट पर पहुंचकर दीपदान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, गांधीवादी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, उत्तर प्रदेश शासन, मण्डल व जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in