Categorized | खेल, लखनऊ.

खेलों से खिलाडि़यों में स्वस्थ प्रतिस्पद्र्धा की भावना विकसित होती है: मुख्यमंत्री

Posted on 30 January 2013 by admin

द्वितीय आई0एस0सी0पी0एल0-2013 टूर्नामेन्ट सम्पन्न

press3उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि खेल खिलाडि़यों में स्वस्थ प्रतिस्पद्र्धा की भावना विकसित करते हैं। साथ ही उन्हें एकाग्रता के साथ अपने काम को अंजाम तक पहुंचाने के लिए प्रेरित भी करते हैं। उन्होंने यह विचार आज यहां कानपुर रोड स्थित सिटी माॅण्टेसरी स्कूल में आयोजित किए जा रहे द्वितीय इण्टरनेशनल स्कूल क्रिकेट प्रीमियर लीग (आई0एस0सी0पी0एल0)-2013 टूर्नामेन्ट के समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों में देश-विदेश के खिलाड़ी भाग लेते हैं, जिससे आपस में विश्वबन्धुत्व  की भावना भी विकसित होती है।
उल्लेखनीय है कि सिटी माॅण्टेसरी स्कूल द्वारा 25-29 जनवरी, 2013 के बीच शहर में आई0एस0सी0पी0एल0 का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेन्ट में भारत सहित ओमान, श्रीलंका, अफगानिस्तान, नेपाल, ट्रिनिडाड एवं टोबैगो (वेस्टइंडीज) की कुल 18 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेन्ट का फाइनल मैच आज सी0एम0एस0 (भारत) और एस0एस0सी0एल0 (वेस्टइंडीज) की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें एस0एस0सी0एल0 (वेस्टइंडीज) विजयी रही।
फाइनल मैच के बाद आयोजित समापन कार्यक्रम के दौरान आयोजनकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का बुके भेंट कर स्वागत किया। इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। तत्पश्चात् उन्होंने सभी टीमों के खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने टूर्नामेन्ट में भाग लेने आई सभी टीमों की हौसला अफजाई की और विदेश से आई टीमों का विशेष स्वागत किया। उन्होंने विजेता टीम के खिलाडि़यों को बधाई दी और सी0एम0एस0 के खिलाडि़यों को निराश न होने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रदर्शन कर वे अगले वर्ष इस ट्राॅफी को जीत सकते हैं। कार्यक्रम के उपरान्त मुख्यमंत्री ने विजेता टीम के कप्तान को ट्राॅफी प्रदान की और खिलाडि़यों को पुरस्कार भी वितरित किए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in