उत्तर प्रदेष सरकार राष्ट्रीय मीडिया केंद्र,कुम्भ मेला-2013 - पे्रस विज्ञप्ति

Posted on 30 January 2013 by admin

ऽ    गैस सिलेण्डरों के सही ढं़ग से उपयोग एवं उपकरणों के मानक के अनुसार कराने हेतु भौतिक रूप से गैस कंपनियों, पुलिस, फायर विभाग, सेक्टर मजिस्ट्रेट व सुपर वाईजर/लेखपाल, विद्युत विभाग के अधिकारी/कर्मचारी की एक-एक टीम बनाकर 29 जनवरी से सेक्टरवार सघन जांच/निरीक्षण करते हुए मेला क्षेत्र के उपभोगताओं में आग से बचाव की जन जागृति लाई जाए। कमी पाये जाने पर सम्बन्धितों को मौके पर ही लिखकर दें एवं उनसे कमियां सही कराने हेतु कहें। प्राप्ति की एक प्रति भी रखें।
ऽ    छोटे सिलेण्डरों के प्रयोग पर पूर्णतः प्रतिबन्ध।
ऽ    खराब गैस पाईप व रेग्यूलेटर मिलने पर कम्पनी दर रूपये 170 व 250 में मौके पर ही बदलवाने हेतु कहा जाये।
ऽ    एक जगह पर भरे हुए 6 सिलेण्डर से अधिक न रखे जाए।
ऽ    सभी संस्थाए व कल्पवासी 2 बोरी बालू व 2 बाल्टी/घड़ा पानी कैम्प के पास अवष्य रखंे।
ऽ    गैस से चलने वाले वाहनों की सघन जांच। पुलिस बैरियर पर छोटे सिलेण्डरों की होगी जांच।
- आयुक्त इलाहाबाद देवेष चतुर्वेदी

snapshot47कुम्भ मेला इलाहाबाद मेला क्षेत्र में स्थित अखाडों साधु-सन्तों, कल्पवासियों एवं तीर्थयात्रियों द्वारा गैस सिलेण्डरों व इलेक्ट्रानिक उपकरणों का प्रयोग किया जा रहा है। गैस सिलेण्डर व इलेक्ट्रानिक उपकरणों का लापरवाही से प्रयोग करने पर दुर्धटना की सम्भावना बनी रहती है।
दुर्घटनाओं से बचाव के सम्बन्ध में मण्डलायुक्त श्री देवेष चतुर्वेदी की अध्यक्षता में गैस वितरण कम्पनियों के अधिकारियों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों व अग्निषमन, पुलिस तथा अन्य सभी विभाग के अधिकारियों के साथ मेलाधिकारी कार्यालय मंेे एक बैठक आहूत की गयी। बैठक में आग से बचाव और अन्य सावधानियों पर विस्तार से चर्चा हुई। आयुक्त श्री चतुर्वेदी ने कहा कि लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से वितरण कम्पनियों, लेखपाल, खाद््य विभाग, विद्युत विभाग, फायर व पुलिस विभाग के snapshot32अधिकारी/कर्मचारियों की एक-एक टीम बनाकर प्रत्येक सेक्टर में जांच करते हुए, उन कमियों को दूर करते हुए लिखित एवं मौखिक चेतावनी दंे उन्होंने आग से बचाव के सुनिष्चित उपाय कराने, प्रत्येक कल्पवासियों को जागृत करने के लिए कहा। किसी भी पाण्डाल या टेन्ट में सेन्थेटिक कपड़ों का प्रयोग न करें और दो बोरी बालू एवं दो बाल्टी पानी रखने का निर्देष भी दिया जाय। गैस वितरण कम्पनियों को निर्देषित किया कि वे कल्पवासियों को गैस सिलेण्डर देते समय लीकेज और तौल की जांच करके दंे और उनसे लिखित रसीद लें। सभी सेक्टर प्रभारियों को निदेर्षित किया कि अपने सेक्टरों भ्रमण के दौरान भरे हुए गैस सिलेण्डरों के भण्डारण की स्थिति को जांच ले और एक जगह पर  भरे हुए 6 सिलेण्डर से अधिक न रखने दें तथा बड़े पाण्डालों में प्रवेष और निकासी की मार्गो की जांच कर लें और कमी होने पर आवष्यक व्यवस्था को सुनिष्चित कराये। विद्युत तारों के कनेक्षन ठीक प्रकार से हों, इसकी भी जांच कर लेें। साथ ही लोगों को ये भी बताया जाय कि सी.एफ.एल./बल्ब के प्वाइंट से हीटर आदि अधिक वाट वाले खपत के संयत्र न जलाये।snapshot45
बैठक के दौरान गैस कम्पनियों के सुझाव पर छोटे सिलेण्डरों को मेला क्षेत्र में प्रयोग हेतु पूर्णतः प्रतिबन्धित कर दिया गया। तथा गैसे से चलने वाले वाहनों एवं छोटे सिलेण्डरों को मेला क्षेत्र में आने से रोकने के लिए पुलिस बैरियर पर जांच करने के निर्देष दिये। उन्होंने जल निगम को निदेर्षित किया कि फायर टैकों के लिए पानी उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्था रखें। विद्युत विभाग को संवेदनषील स्थानों को चिन्हित करने के लिए कहा। स्वास्थ्य विभाग को दवा आदि के छिड़काव एवं साफ-सफाई को लगातार बनाये रखने के लिए कहा। किसी भी आपात स्थिति में एम्बुलेंस को प्रषासनिक मार्ग का उपयोग करने के लिए निर्देषित किया।
लोगों को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु एल0ई0डी0 व ध्वनि विस्तारक यंत्रों से आवष्यक निर्देष को भी प्रसारित किया जायेगा। किसी भी आपात स्थिति में पुलिस कंट्रोल न0 1944, अग्निषमन कंट्रोल रूम न0 1945 मुख्य अग्निषमन अधिकारी 9454418358 एम्बुलेन्स 1946 व 108 तथा मेलाधिकारी 94150411010 पर सम्पर्क कर सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in